फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ranveer Allahbadia Accused Of Non Cooperation in investigating Cyber Police may Take Legal Action reports

Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया पर लगा सहयोग नहीं करने का आरोप, साइबर पुलिस कर सकती है कानूनी कार्रवाई

Sat, 12 Apr 2025 11:09 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 12 Apr 2025 11:09 AM IST
सार

Ranveer Allahbadia: महाराष्ट्र साइबर सेल यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, साइबर सेल ने समय रैना, आशीष चंचलानी, रणवीर और अपूर्वा मुखीजा को पूछताछ के लिए समन जारी किया था।

विज्ञापन
ranveer Allahbadia Accused Of Non Cooperation in investigating Cyber Police may Take Legal Action reports
रणवीर अल्लाहबादिया - फोटो : PTI

विस्तार

'इंडियाज गॉट लैटेंट' पर अपनी टिप्पणी के लिए रणवीर अल्लाहबादिया को लेकर उठा विवाद अभी शांत नहीं हुआ है। विवाद के बाद रणवीर और अपूर्वा मुखीजा ने सोशल मीडिया पर वापसी की ही थी कि अब खबर आ रही कि महाराष्ट्र साइबर सेल यूट्यूबर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, साइबर सेल ने समय रैना, आशीष चंचलानी, रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मुखीजा को पूछताछ के लिए समन जारी किया था।

विज्ञापन

 

साइबर सेल ने रणवीर पर लगाए ये आरोप
समय और आशीष जांच के लिए पेश हुए, लेकिन रणवीर और अपूर्वा ने कोई जवाब नहीं दिया, इसलिए महाराष्ट्र साइबर सेल ने अब उन पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रही है। दरअसल, रणवीर इंडियाज गॉट लैटेंट के एक एपिसोड के बाद विवादों में घिर गए थे, जहां उन्होंने एक प्रतियोगी से आपत्तिजनक सवाल पूछा था, जो माता पिता के यौन संबंधों से जुड़ा अभद्र सवाल था।
Apoorva Mukhija: विवादों पर माफी मांगने के बाद अपूर्वा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- अंधेरे आसमान में…

विज्ञापन
विज्ञापन

रणवीर समेत कई पर दर्ज हुए केस
हालांकि, अपूर्वा मुखीजा और आशीष चंचलानी सहित पैनल ने टिप्पणी को हंसी में उड़ा दिया, लेकिन इसने ऑनलाइन बड़े पैमाने पर प्रतिक्रिया शुरू कर दी और रणवीर और शो के निर्माताओं के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गईं। विवाद तब और बढ़ गया जब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने हस्तक्षेप किया और रणवीर को लिखित माफी मांगनी पड़ी। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दिया, लेकिन उनकी टिप्पणियों को अश्लील कहा और उन पर गंदे दिमाग का आदमी होने का आरोप लगाया, जिससे समाज शर्मसार हुआ।
Gajra Kottary: 'बालिका वधू' और 'अस्तित्व' फेम गजरा कोट्टारी इस शो से कर रहीं टीवी में वापसी, मजेदार है कहानी

विज्ञापन

रणवीर-अपूर्वा की वापसी
रणवीर ने हाल ही में अपने पॉडकास्ट के साथ वापसी की, जब उन्होंने एक वीडियो बयान में 'प्रिय भारत' को संबोधित किया और सभी से उन्हें एक और मौका देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, 'हम अपने पॉडकास्ट की गुणवत्ता में सुधार करेंगे और हर हफ्ते की तरह चार एपिसोड आएंगे, जो भारत के समृद्ध इतिहास, संस्कृति और व्यक्तिगत विकास विषयों पर केंद्रित होंगे।' वहीं अपूर्वा ने भी इंस्टाग्राम पर वापसी की और बताया कि विवाद के दौरान उन्हें दुष्कर्म, जान से मारने की धमकियां मिलीं, जिससे वह परेशान हो गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed