फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   rajkummar rao triptii dimri starrer trailer of Vicky Vidya ka woh wala video match with Hollywood film

Vicky Vidya ka Woh Wala Video: हॉलीवुड की इस फिल्म से मेल खाता है मूवी का ट्रेलर, रोमांस-कॉमेडी की दिखी झलक

Sat, 14 Sep 2024 01:50 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 14 Sep 2024 01:50 PM IST
सार

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का धांसू ट्रेलर 12 सितंबर को ही रिलीज किया जा चुका है। राज शांडिल्य की इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा में कुछ नया करने की कोशिश की है। यह फिल्म एक हॉलीवुड फिल्म से मेल खाती है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरी कहानी...

विज्ञापन
rajkummar rao triptii dimri starrer trailer of Vicky Vidya ka woh wala video match with Hollywood film
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का धांसू ट्रेलर 12 सितंबर को ही रिलीज किया जा चुका है। इस फिल्म के ट्रेलर ने फैंस को बहुत उत्साहित किया है। फिल्म में राज कुमार राव और तृप्ति डिमरी के जोड़ी को साथ में देखा जा सकता है। राज शांडिल्य की इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा में कुछ नया करने की कोशिश की है। यह फिल्म एक हॉलीवुड फिल्म से मेल खाती है। आइए आपको बताते हैं किस फिल्म से समानता रखता है फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का ट्रेलर।

विज्ञापन

rajkummar rao triptii dimri starrer trailer of Vicky Vidya ka woh wala video match with Hollywood film
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड फिल्म से मेल खाता है ट्रेलर
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म की तरह, जेक कासडन की 2014 की रोमांटिक कॉमेडी टेप से मेल खाती है। इस फिल्म में कैमरून डियाज़ और हाउ आई मेट योर मदर-फेम जेसन सेगल ने काम किया है, जिनके रोमांटिक मोमेंट की सीडी खो जाती है, जिससे उन्हें बहुत शर्मिंदगी और झटका लगता है। कहानी इस बात पर आधारित थी कि किस तरह कपल अपनी सीडी को ढूंढकर वापस लाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

rajkummar rao triptii dimri starrer trailer of Vicky Vidya ka woh wala video match with Hollywood film
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर में कुछ ऐसी दिखी फिल्म की कहानी
राजकुमार राव और तृप्ति ने फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो'  में कॉमेडी, एंटरटेनमेंट और रोमांस की झलक दिखाई है। इस फिल्म में भी विक्की और विद्या अपनी सुहागरात के रोमांटिक पलों का वीडियो बनाने की सोचते हैं। वहीं, हॉलीवुड फिल्म में एनी और जे कई सालों से शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। वे सालों की शादी के बाद अपने रोमांटिक पलों को याद करने के लिए वीडियो बनाते हैं। इस हॉलीवुड फिल्म को जेसन, केट एंजेलो और निकोलस स्टोलर ने मिलकर लिखा था।
विज्ञापन

rajkummar rao triptii dimri starrer trailer of Vicky Vidya ka woh wala video match with Hollywood film
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' टी-सीरीज, बालाजी टेलीफिल्म्स और वकाओ फिल्म्स द्वारा थिंकिंक पिक्चर्स के सहयोग से निर्मित इस फिल्म में कई बेहतरीन कलाकार हैं। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के अलावा, इसमें विजय राज और मल्लिका शेरावत, शहनाज गिल भी हैं। जहां विजय अपनी मजेदार हरकतों से लोगों को हंसाते हैं, जो एक पुलिस वाले की भूमिका निभाते नजर आए। यह फिल्म 11 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed