फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajkummar Rao starrer Shahid releases on OTT but why the movie director Hansal Mehta is upset know here

Shahid Ott Release: राजकुमार राव की 'शाहिद' 12 साल बाद इस ओटीटी पर रिलीज, लेकिन निर्देशक हंसल मेहता क्यों खफा?

Thu, 11 Apr 2024 10:07 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 10:07 AM IST
विज्ञापन
Rajkummar Rao starrer Shahid releases on OTT but why the movie director Hansal Mehta is upset know here
हसंल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म 'श्रीकांत' को लेकर चर्चा में हैं। श्रीकांत बोल्ला की बायोपिक पर बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, इस बीच राजकुमार राव के फैंस के लिए एक और अच्छी खबर है। राजकुमार राव की पहली लीड रोल वाली फिल्म शाहिद अपनी रिलीज के 12 साल बाद ओटीटी पर रिलीज हो गई है। चलिए आपको बताते हैं कि आप यह फिल्म कहां और कैसे देख सकते हैं।

विज्ञापन

Rajkummar Rao starrer Shahid releases on OTT but why the movie director Hansal Mehta is upset know here
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि राजकुमार राव ने इंडस्ट्री में अपने अभिनय करियर की शुरुआत छोटी भूमिकाओं से की थी। लंबे संघर्ष के बाद उन्हें हंसल मेहता की फिल्म 'शाहिद' में मुख्य भूमिका निभाने का मौका मिला। साल 2012 यह फिल्म रिलीज हुई जिसे दर्शकों के साथ समीक्षकों ने भी पसंद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajkummar Rao starrer Shahid releases on OTT but why the movie director Hansal Mehta is upset know here
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

बेहद कम बजट में बनी 'शाहिद' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, इसके साथ ही राजकुमार राव को 61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी मिला, जिसने बॉलीवुड में राजकुमार राव के लिए नए दरवाजे खोल दिए। अब इसे ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है।

विज्ञापन

Rajkummar Rao starrer Shahid releases on OTT but why the movie director Hansal Mehta is upset know here
हंसल मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहिद के निर्देशक हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर फैंस से यह जानकारी शेयर की। हालांकि इस दौरान ओटीटी पर फिल्म किराये पर उपलब्ध होने पर सवाल भी उठाए। हसंल मेहता ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'प्राइम वीडियो पर शाहिद आ चुकी है' हालांकि, यह समझ नहीं आ रहा है कि इसे किराये पर क्यों उपलब्ध है?।
Box Office Report: धीमी हुई गॉडजिला x कॉन्ग की रफ्तार, क्रू भी नहीं भर सकी उड़ान, जानें बाकी फिल्मों का हाल

Rajkummar Rao starrer Shahid releases on OTT but why the movie director Hansal Mehta is upset know here
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 'शाहिद' में राजकुमार राव ने वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता शाहिद आजमी का किरदार निभाया था। फिल्म में राजकुमार राव के अलावा तिग्मांशु धूलिया, के के मेनन, प्रभलीन संधू, मोहम्मद जीशान अय्यूब और प्रबल पंजाबी जैसे कलाकार नजर आए थे। कुछ समय पहले ही मेकर्स ने फिल्म ओटीटी रिलीज पर आने की उम्मीद जताई थी'। 

Imtiaz Ali: इम्तियाज अली ने किया दिलचस्प खुलासा, बोले- हमें लगा था लोगों 'मौजा ही मौजा' पसंद नहीं आएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed