Rajkummar Rao: सौरव गांगुली की भूमिका निभाने में घबरा रहे राजकुमार राव, बोले- ‘यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है’
Rajkummar Rao On Sourav Ganguly Biopic: बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में शामिल राजकुमार राव अब एक बार फिर पर्दे पर क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। इस बार वो भारत के दिग्गज कप्तान की भूमिका को पर्दे पर निभाएंगे।
विस्तार
पिछले कुछ वक्त से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर चर्चाएं हो रही थीं। कभी बायोपिक बनने न बनने को लेकर कन्फ्यूजन था तो कभी दादा की भूमिका में कौन होगा, इसको लेकर असमंजस की स्थिति थी। लेकिन अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है और ये कंफर्म हुआ है कि सौरव गांगुली की बायोपिक बन रही है। साथ ही ये भी कंफर्म हो गया है कि राजकुमार राव इसमें दादा यानी कि सौरव गांगुली की भूमिका में नजर आएंगे।
राजकुमार राव ने किया कंफर्म
एनडीटीवी के साथ बातचीत में अभिनेता राजकुमार राव ने ये कंफर्म किया कि वो पूुर्व भारतीय कप्तान की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाएंगे। राजकुमार राव ने कहा, ‘अब जब दादा ने यह कह दिया है, तो मुझे भी इसे आधिकारिक रूप से घोषित कर देना चाहिए। हां, मैं उनकी बायोपिक कर रहा हूं और दादा की भूमिका निभा रहा हूं। मुझे दादा इस रोल के लिए काफी घबराहट भी हो रही है। क्योंकि यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन यह बहुत मजेदार होने वाला है।’
किरदार के लिए एक्टर ने सीखी बंगाली
इस दौरान राजकुमार राव ने फिल्म के लिए बंगाली सीखने में आने वाली दिक्कतों का भी जिक्र किया। हालांकि, उनके लिए ये उतना मुश्किल नहीं रहा, क्योंकि उनकी पत्नी पत्रलेखा भी एक बंगाली हैं। इसलिए वो अपनी पत्नी से बंगाली सीखते हैं। हालांकि, रोल के लिए खुद को तैयार करना राजकुमार के लिए लिए मुश्किल रहा।
दादा ने पहले ही दी थी जानकारी
इससे पहले इस साल की शुरुआत में खुद सौरव गांगुली ने अपनी बायोपिक को लेकर बात की थी और ये बताया था कि राजकुमार राव उनकी भूमिका निभाएंगे। हालांकि, इसके बाद बीच में तारीखों की दिक्कतों के चलते कुछ अटकलें भी लगी थीं। अब राजकुमार राव ने फिल्म की पुष्टि करते हुए अपने रोल को कंफर्म किया है। इस बायोपिक में सौरव गांगुली के व्यक्तिगत जीवन से लेकर उनके करियर तक के बारे में दिखाया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ेंः Rajkummar Rao: पत्रलेखा ने की 'भूल चूक माफ' में राजकुमाव के डांस मूव्स की तारीफ, एक्टर ने दिया प्यारा जवाब
‘मालिक’ में नजर आएंगे राजकुमार राव
राजकुमार राव के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार पिछले महीने रिलीज हुई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ वामिका गब्बी प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं। अब राजकुमार राव अपनी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘मालिक’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। यह फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में राजकुमार राव के साथ मानुषी छिल्लर प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।