Rajkumar Hirani: फिल्म निर्माता राजकुमार सत्यजीत रे की फिल्मों के हैं मुरीद, बोले- हमने ‘पाथेर पांचाली’…
Rajkumar Hirani On Satyajit Ray: हाल ही में फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी ने सत्यजीत रे की फिल्मों के बारे में विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि वो उनकी फिल्मों के प्रशंसक हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी, जिन्हें '3 इडियट्स', 'पीके' और 'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस' जैसी फिल्मों का निर्माण करने के लिए जाना जाता है। हाल ही में निर्माता ने भारतीय सिनेमा की दिशा-दशा बदलने वाले सत्यजीत रे की फिल्मों पर प्रकाश डाला। साथ ही उनकी फिल्मों का जिक्र करते हुए अपने आपको उनका बड़ा प्रशंसक बताया।
'सब उनकी प्रशंसा करते हैं'
राजकुमार हिरानी ने एएनआई से बातचीत करते हुए सत्यजीत रे की फिल्मों पर बात की। उन्होंने कहा, "मैं एक फिल्म स्कूल गया था और वहां कई हफ्ते और महीने हम सिर्फ रे (सत्यजीत रे) की ही फिल्में देखते थे। हम सभी उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं। इस देश में कोई भी ऐसा नहीं होगा जो रे की फिल्मों की प्रशंसा न करता हो। सब कुछ और हमने पाथेर पांचाली से लेकर अन्य फिल्में तक देखी हैं।"
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Filmmaker Rajkumar Hirani says, "I went to a film school, and there were weeks and months we would just watch Ray (Satyajit Ray) films, and we all are huge fans. Not a single soul in this country would not admire Ray's films. Everything, and we've… pic.twitter.com/d7btvycGmR
— ANI (@ANI) October 4, 2025
यह खबर भी पढ़ें: Ram Charan: राम चरण ने दिया ऐसा भाषण कि दर्शक हुए हैरान, अभिनेता ने किया अपने नाम के अर्थ का खुलासा; जानें
एक नजर राजकुमार हिरानी के करियर पर
साल 2003 में राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘मुन्नाभाई MBBS’ उनकी पहली बड़ी हिट साबित हुई। इसके बाद ‘लगे रहो मुन्नाभाई’, ‘3 इडियट्स’, ‘पीके’ और ‘संजू’ जैसी फिल्में रिलीज हुईं, जिन्हें हर पीढ़ी के दर्शकों ने खूब सराहा। उनकी फिल्मों की खासियत यह रही है कि उनमें भावनाओं और हास्य का अनोखा संतुलन देखने को मिलता है। इसके बाद वो सबकी नजर में खास बन गए।