फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajinikanth wishes success for Thalapathy Vijay and Lokesh Kanagaraj film Leo ahead of release

Leo: दलपति विजय की 'लियो' को मिला रजनीकांत का साथ, रिलीज से पहले ही अभिनेता ने दीं शुभकानाएं

Mon, 16 Oct 2023 05:05 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 16 Oct 2023 05:05 PM IST
सार

अब हाल ही में, फिल्म लियो की रिलीज से अभिनेता रजनीकांत ने दलपति विजय को उनकी फिल्म के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
Rajinikanth wishes success for Thalapathy Vijay and Lokesh Kanagaraj film  Leo ahead of release
रजनीकांत और दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ के मशहूर फिल्म निर्देशक लोकेश कनगराज इन दिनों अपनी फिल्म 'लियो' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें दलपति विजय मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं, बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी इस फिल्म में विजय के अपोजिट फिल्म में उनके साथ फाइटिंग सीन करते नजर आएंगे। अब हाल ही में, फिल्म लियो की रिलीज से अभिनेता रजनीकांत ने दलपति विजय को उनकी फिल्म के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


दलपति विजय की लियो को मिला रजनीकांत का साथ
दलपति विजय की लियो इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तृषा, संजय दत्त, अर्जुन सरजा, गौतम वासुदेव मेनन, मैसस्किन, मैथ्यू थॉमस, प्रिया आनंद और कई अन्य कलाकार शामिल हैं। चूंकि फिल्म 19 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है, इसलिए फिल्म को लेकर प्रचार बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन

 

Bollywood: खतरनाक स्टंट करने से नहीं डरती ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, इन फिल्मों में दिखेगा जबर्दस्त एक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रजनीकांत ने दलपति की फिल्म के लिए कही यह बड़ी बात

अब हाल ही में, रजनीकांत ने दलपति विजय को उनकी फिल्म लियो के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू में रजनीकांत से पूछा गया कि दलपति विजय की लियो के बारे में क्या कहना है। इसपर अभिनेता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मैं कामना करता हूं कि फिल्म भारी सफलता हासिल करे। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि फिल्म को जबरदस्त जीत मिले और यह दर्शकों को खूब पसंद आए।'
 

Leo: रिलीज से पहले विजय की 'लियो' के मेकर्स ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, चौंका देगी वजह


इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
लोकेश कनगराज के जरिए निर्देशित 'लियो' दलपति विजय के साथ उनका दूसरा सहयोग है। इससे पहले वह 'मास्टर' में साथ काम कर चुके हैं। 'लियो' 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है। यह फिल्म एक फुल-थ्रॉटल गैंगस्टर फिल्म होगी और दलपति विजय का कभी न देखा गया अवतार होगा। फिल्म में संजय दत्त विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed