फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajinikanth team says that malaysia meet and greet promotion in the name of actor is fake

Rajinikanth: रजनीकांत के नाम पर मलेशिया में फैंस के साथ हो रही थी धोखाधड़ी, टीम ने बयान जारी कर दी सफाई

Sat, 23 Aug 2025 04:41 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 23 Aug 2025 04:41 PM IST
सार

Rajinikanth Malaysia Event News: हाल ही में सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर खबरें चल रही हैं कि वो मलेशिया के टूर पर जाने वाले हैं। अब इसपर अभिनेता की टीम ने प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Rajinikanth team says that malaysia meet and greet promotion in the name of actor is fake
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ अभिनेता रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म 'कुली' से छाए हुए हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक और खबर सामने आ रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि एक्टर मलेशिया में लोगों से मुलाकात करने वाले हैं। अब रजनीकांत की टीम ने इन खबरों को निराधार बताया है। आइए जानते हैं कि उनकी टीम ने क्या कहा।

विज्ञापन

रजनीकांत की टीम ने किया खंडन
रजनीकांत की टीम ने बयान में कहा, ‘हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि 'मीट एंड ग्रीट थलाइवर' प्रतियोगिता, जिसे वर्तमान में मलेशिया में मलिक स्ट्रीम्स द्वारा प्रचारित किया जा रहा है, पूरी तरह से बेबुनियाद और फर्जी है। थलाइवर (रजनीकांत) से पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना इसकी घोषणा की गई है।’

विज्ञापन


फैंस को किया आगाह
अभिनेता की टीम ने प्रशंसकों और आम जनता को इस प्रतियोगिता में भाग ना लेने के लिए कहा है। क्योंकि उन्हें डर है कि इससे दिग्गज अभिनेता के प्रशंसक गुमराह हो सकते हैं और उनका नुकसान हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: बिग बॉस ने बना दी जोड़ी, शो में बने ये कपल्स; किसी ने की शादी तो किसी ने किए साथ निभाने के वादे


नाम का गलत प्रचार हो रहा
इसक साथ ही कहा गया कि रजनीकांत के दुनियाभर में लाखों प्रशंसक हैं। उनके नाम का गलत प्रचार किया जा रहा है, वो भी बिना बताए। हालांकि, उनकी टीम ने ऐसी किसी भी गतिविधि के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।


200 करोड़ के पार ‘कुली’
लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित 'कुली' एक बड़े बजट में बनी फिल्म है। फिल्म में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, सौबिन शाहिर, श्रुति हासन, उपेंद्र कुमार और आमिर खान सरीखे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। इस समय बॉक्स ऑफिस पर 'कुली' और 'वॉर 2' की टक्कर हो रही है, जिसमें ‘कुली’ आगे चल रही है। ताजा अपडेट के अनुसार ‘कुली’ ने 10 दिनों में कुल 239.17 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed