फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajinikanth Reaction Viral On Question About TVK Chief Vijay Thalapathy Becoming Tamil Nadu Chief Minister

विजय के तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर रजनीकांत ने जोड़े हाथ; जानिए क्या दिया रिएक्शन? वीडियो वायरल

Tue, 12 May 2026 08:04 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 12 May 2026 08:04 PM IST
सार

Rajinikanth Viral Video: एक्टर से पॉलिटीशियन बने थलापति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल की। वे राज्य के मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुए हैं। हाल ही में इसे लेकर सुपरस्टार रजनीकांत से सवाल किया गया। जानिए उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
Rajinikanth Reaction Viral On Question About TVK Chief Vijay Thalapathy Becoming Tamil Nadu Chief Minister
विजय थलापति-रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थलापति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने हैं। अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के जरिए वे पहली बार राजनीति के मैदान में उतरे और ऐतिहासिक जीत हासिल की। विजय ने बीते 10 मई को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सीएम पद की शपथ ली। हाल ही में रजनीकांत से विजय के सीएम बनने को लेकर सवाल किया गया। इस पर उनका रिएक्शन वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर दिखे रजनीकांत, पूछा गया ये सवाल
कई दिनों की राजनीतिक अनिश्चितता के बाद विजय ने आखिर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके सीएम बनने के दो दिन बाद, आज मंगलवार को रजनीकांत का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, थलाइवा को चेन्नई हवाई अड्डे पर स्पॉट किया गया। रजनीकांत से विजय के सीएम बनने को लेकर सवाल किया गया। 

बहुमत हासिल करने पर रजनीकांत ने दी थी बधाई
सवाल पर रजनीकांत ने कोई टिप्पणी नहीं की। वे सिर्फ मुस्कुरा दिए और हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए एयरपोर्ट की तरफ आगे बढ़ गए। बता दें कि 04 मई को जब राज्य के विधानसभा चुनावों के परिणाम आए थे और विजय की टीवीके पार्टी ने बहुमत हासिल किया तब रजनीकांत ने उन्हें बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था, 'विजयी 'तमिलगा वेत्री कझगम' के अध्यक्ष विजय और उनकी पार्टी के सदस्यों को चुनावों में उनकी शानदार जीत पर मेरी बधाई'।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी टीवीके
विजय की पार्टी टीवीके ने विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की और राज्य की दो मुख्य पार्टियों डीएमके और AIADMK को हरा दिया। विजय का टीवीके के जरिए यह राजनीतिक डेब्यू था और उन्होंने पहले ही विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर एक रिकॉर्ड बनाया। 234 सदस्यों वाली विधानसभा में 120 विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया। बता दें कि विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed