फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajinikanth Fans Celebrates Coolie Release With Dance And Showering Flower Petals Outside Theaters

Coolie Release: रजनीकांत की ‘कुली’ का क्रेज; बारिश में पूजा की थाली लेकर थिएटर पहुंचीं महिलाए, फोड़े नारियल

Thu, 14 Aug 2025 01:39 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 14 Aug 2025 01:39 PM IST
सार

Fans Celebrates Rajinikanth’s Coolie: रजनीकांत की ‘कुली’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब कई जगह से फैंस के नाचते और फूल बरसाते हुए वीडियो सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
Rajinikanth Fans Celebrates Coolie Release With Dance And Showering Flower Petals Outside Theaters
कुली फिल्म को लेकर फैंस उत्साहित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस का इंतजार खत्म हुआ और उनके पसंदीदा स्टार की मच अवेटेड फिल्म ‘कुली’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रजनीकांत की फैन फॉलोइंग अलग स्तर पर ही है। यही कारण है कि फैंस रजनीकांत की ‘कुली’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म के रिलीज होने के बाद रजनीकांत के चाहने वालों के अलग-अलग वीडियो सामने आ रहे हैं। जिनमें अपने पसंदीदा स्टार के प्रति दीवानगी देखने को मिल रही है। कहीं फैंस ढोल नगाड़े बजाकर ‘कुली’ की रिलीज का जश्न मना रहे हैं, तो कहीं रजनीकांत की पूजा कर रहे हैं और उन पर फूल चढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन


बारिश में आरती की थाली लेके पहुंचीं महिलाएं
कुछ वीडियो सामने आए हैं, जहां मुंबई में बारिश में भीगते हुए फैंस ‘कुली’ देखने पहुंचे हैं। भारी बारिश के बीच महिलाओं का एक समूह आरती की थाली लिए और छाता लगाए थिएटर पहुंचा। उन्होंने वहीं बारिश में रजनीकांत के एक बड़े से पोस्टर की पूजा की।  इसके अलावा एक अन्य वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ पुरुष बड़े पर्दे पर ‘कुली’ देखने के लिए थिएटर के अंदर जाने से पहले पोस्टर के आगे नारियल फोड़ते और दूध चढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Snehkumar Zala (@sneyhzala)

विज्ञापन
विज्ञापन

फूल लेकर पहुंची महिलाएं
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से एक वीडियो सामने आया है। इसमें 'कुली' की रिलीज का जश्न मनाते हुए महिलाएं फूल लेकर और पुरुष ढोल की थाप पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

 

 

ढोल-नगाड़ों पर नाचते हुए फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे फैंस
मदुरई में रजनीकांत के प्रशंसक 'कुली' की रिलीज का जश्न मनाते हुए ढोल-नगाड़ों पर नाचते दिखे। साथ ही फूलों की पंखुड़ियां बरसाते हुए फिल्म के पहले दिन का पहला शो देखने के लिए इकट्ठा हुए।
 

 

थिएटर के बाहर इकट्ठा हुई फैंस की भीड़
एक वीडियो चेन्नई से सामने आया है जहां फैंस अपने पसंदीदा सुपरस्टार की फिल्म देखने के लिए थिएटर के बाहर इकट्ठा हुए हैं। साथ ही रजनीकांत के पोस्टर पर रंग-गुलाल उड़ा रहे हैं। थिएटर के बाहर भारी संख्या में फैंस की भीड़ देखी जा सकती है।
 


 
 

 

मुंबई में भी दिखा ‘कुली’ का क्रेज
सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि मुंबई में भी रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ का क्रेज देखने को मिल रहा है। मुंबई में भी थिएटर के बाहर रजनीकांत के फैंस इकट्ठा हुए हैं और फिल्म के जश्न में डांस करते नजर आए।
 



लोकेश कनगराज ने किया है निर्देशन
लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित 'कुली' में सोने की तस्करी की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में रजनीकांत के अलावा उपेंद्र कुमार, आमिर खान, श्रुति हासन, नागार्जुन और सत्यराज भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed