फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajendra Kumar aka Jubilee Kumar Birth Anniversary: Jogan Mother India Movies fame actor career and Life Story

Rajendra Kumar: इंडस्ट्री में चलता था राजेंद्र कुमार का सिक्का, 25 हफ्ते लगातार थिएटर में लगी रही थीं फिल्में

Sat, 20 Jul 2024 08:15 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 20 Jul 2024 08:15 AM IST
सार

राजेंद्र कुमार का जन्म ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत के सियालकोट शहर में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आया। उनके पिता ने भारत में कपड़ों का व्यापार शुरू किया। लेकिन, राजेंद्र कुमार ने फिल्मी दुनिया में किस्मत आजमाने का फैसला किया।

विज्ञापन
Rajendra Kumar aka Jubilee Kumar Birth Anniversary: Jogan Mother India Movies fame actor career and Life Story
राजेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता राजेंद्र कुमार की आज बर्थ एनिवर्सरी है। राजेंद्र कुमार 60 और 70 के दशक के लोकप्रिय अभिनेता थे। फिर 80 के दशक में उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण किया। इन फिल्मों के जरिए उन्होंने अपने बेटे कुमार गौरव को लॉन्च किया। इंडस्ट्री में राजेंद्र कुमार का ऐसा रुतबा रहा कि उन्हें जुबली कुमार के नाम से भी जाना गया। इस सफलता के पीछे अभिनेता का कठिन संघर्ष रहा। फिल्म 'मदर इंडिया' उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई और इसके बाद उन्हें पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा। कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

विज्ञापन

इंडस्ट्री में आजमाई किस्मत
राजेंद्र कुमार का जन्म ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत के सियालकोट शहर में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आया। उनके पिता ने भारत में कपड़ों का व्यापार शुरू किया। लेकिन, राजेंद्र कुमार ने फिल्मी दुनिया में किस्मत आजमाने का फैसला किया। हीरो बनने से पहले उन्होंने कई साल असिस्टेंट के रूप में काम किया। उन्हें सबसे पहले डायरेक्टर एचएस रवैल के सहायक के रूप में काम मिला। लगभग पांच वर्षों तक उन्होंने एचएस रवैल के साथ काम किया और इस दौरान 'पतंगा', 'सगाई', 'पॉकेट मार' जैसी फिल्मों में सहायक के रूप में काम किया।
Bad Newz Review: विक्की कौशल और आनंद तिवारी की चंगी सी ट्यूनिंग, करण जौहर ने परोसी मेगा बजट पंजाबी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

'जोगन' से शुरू किया सफर
इसके बाद फिल्म 'जोगन' (1950) से उन्होंने फिल्मी सफर शुरू किया। दिलीप कुमार और नरगिस अभिनीत इस फिल्म में वे कैमियो भूमिका में दिखे। राजेन्द्र कुमार ने अपने इसके बाद उन्हें फिल्म 'मदर इंडिया' (1957) मिली, जिसमें वे नरगिस के बड़े बेटे रामू के रोल में दिखे। इस फिल्म ने उनकी किस्मत रातोंरात बदल दी। फिर राजेंद्र कुमार को पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा।
Actress: बॉलीवुड में अपने कदम जमाए हुई हैं ये विदेशी अभिनेत्रियां, दमदारी अदाकारी से दर्शकों का जीत रहीं दिल

विज्ञापन

इसलिए मिला 'जुबली कुमार' टैग
राजेंद्र कुमार की पहली सबसे बड़ी हिट फिल्म 'गूंज उठी शहनाई' (1959) थी। इस फिल्म से उन्हें रोमांटिक हीरो के तौर पर पहचाना जाने लगा। 1960 के दशक में उनकी कई फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में हिट साबित हुईं। ये फिल्में सिनेमाघरों में लगातार 25 हफ्तों तक लगी रहीं, जिसके बाद उन्हें 'जुबली कुमार' के नाम से पुकारा जाने लगा। ऐसा कहा जाता है कि राजेश खन्ना की फिल्मों में एंट्री से ही राजेंद्र कुमार का जादू कम होने लगा। एक्टिंग में सफलता के शिखर तक पहुंचने के बाद उन्होंने अपने बेटे कुमार गौरव के लिए फिल्म का निर्देशन भी किया। इस फिल्म का नाम 'लव स्टोरी' था। अपने करियर में राजेंद्र कुमार ने 85 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। 'धूल का फूल', 'पतंग', 'धर्मपुत्र' और 'हमराही'  उनकी सुपरहिट फिल्मों में से हैं।
Life Hill Gayi Trailer: कुशा कपिला-दिव्येंदु में संपत्ति के लिए छिड़ी जंग, ट्रेलर देख लोटपोट हुए प्रशंसक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed