फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajat and Afreen seen contesting election for Time Of GOD In the latest promo of Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 Promo: 'बिग बॉस' के घर में हुआ आम चुनाव, रजत और आफरीन के बीच हुई टाइम ऑफ गॉड की दावेदारी

Mon, 21 Oct 2024 04:43 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 21 Oct 2024 04:43 PM IST
सार

'बिग बॉस' का 18वां सीजन काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो में लगातार प्रतियोगियों के बीच काफी गरमा-गरमी देखने को मिल रही है। इस बीच शो का नया प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें टाइम ऑफ गॉड के लिए आम चुनाव होता दिख रहा है। 

 

विज्ञापन
Rajat and Afreen seen contesting election for Time Of GOD In the latest promo of Bigg Boss 18
रजत दलाल- आफरीन - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv

विस्तार

'बिग बॉस' का 18वां सीजन हर गुजरते दिन के साथ काफी दिलचस्प होता जा रहा है। बीते 6 अक्तूबर से शुरु हुए इस शो को अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन इस शो ने दर्शकों को काफी उत्साहित कर दिया है। घर में लगातार हो रहे हाई-वोल्टेज ड्रामे, झगड़े, ट्विस्ट और टर्न्स से दर्शकों का काफी मनोरंजन हो रहा है। प्रतियोगियों के बीच काफी उथल-पुथल चल रही है। बीते दिनों अरफीन को टाइम ऑफ गॉड बनाया गया था, लेकिन अब घर वाले इस उपाधि के लिए नए व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं। निर्माताओं द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो में इसका खुलासा किया गया है। 

विज्ञापन


'बिग बॉस सीजन 18' के नए प्रोमो में दिखा घर का आम चुनाव
हाल ही में, बिग बॉस सीजन 18 का एक नया प्रोमो साझा किया गया है। इस क्लिप से पता चलता है कि प्रतियोगियों को अपने अगले टाइम गॉड के लिए वोट करने का मौका दिया गया है। प्रोमो की शुरुआत में बिग बॉस की आवाज सुनाई देती ह, जिसमें बिग बॉस कहते हैं, “आज बिग बॉस के घर में होने जा रहा है, बिग बॉस का आम चुनाव, जिसमें दो प्रतियोगी आफरीन या रजत एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।” वीडियो में आगे श्रुतिका अर्जुन नजर आती हैं, जिन्होंने कहा कि वो प्रतियोगी नंबर 2 को वोट देंगी, क्योंकि उन्हें लगता है कि वो किसी का भी पक्ष नहीं लेंगे। 
विज्ञापन

CBS 60 Minutes: 'सीबीएस 60 मिनट्स' ने ट्रंप के दावे का किया खंडन, कमला हैरिस के साथ इंटरव्यू को बताया सही
विज्ञापन
विज्ञापन

तजिंदर बग्गा ने टाइम ऑफ गॉड के तौर पर की आफरीन की आलोचना
तजिंदर बग्गा वोट करने के लिए कमरे में प्रवेश करने वाले दूसरे प्रतियोगी थे, जिन्होंने कहा,"मुझे लगा आफरीन भाई के फैसले काफी दोहरे रवैये वाले थे, जिस तरह से टाइम गॉड के नाते उनको फैसले लेने चाहिए, वो लेने में नाकाम साबित हुए।" ईशा ने रजत के लिए अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा, "रजत भाई बहुत स्पष्ट हैं और वो पक्षपाती नहीं हैं। उनके स्टैंड जो होते हैं वो बहुत कट-टू-कट होते हैं, बहुत मुंह पर बोलते हैं।" इसके बाद चुम ने अपना वोट डालते हुए कहा, "पहले तक मैं सोचती थी कि नंबर 1 रजत को दूं, लेकिन वो थोड़ा इम्पल्सिव लगे।" 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)



खूबसूरती और ग्लैमर में सबको मात दे रहे ये सितारे, नहीं पता होगी असल उम्र?
चाहत और विवियन ने भी रजत को दिया वोट
वहीं, चाहत ने भी अपना वोट देते हुए कहा, गॉड ऑफ टाइम हो कर भी आप गलती कर रहे हो, घर के मुखिया हो कर आप गलती कर रहे हो।" उन्होंने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रजत अपनी गलतियों को पहचानेंगे और उन्हें सुधारेंगे। इस दौरान विवियन भी रजत का समर्थन करते हुए नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने यह देखने में दिलचस्पी दिखाई कि रजत घर में किस तरह का बदलाव लाएंगे। प्रोमो के आखिर में बिग बॉस ने घोषणआ की, “वोटिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और वोटिंग का परिणाम भी आ गया है।” अब घर का अगला टाइम ऑफ गॉड कौन होगा, ये तो एपिसोड देखने के बाद ही पता लगेगा, लेकिन एक बात तय है कि दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है। 

'गदर 2' की सफलता के बाद रो पड़े थे सनी देओल, निर्देशक अनिल शर्मा का बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed