फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The CBS show released a statement Rejected Donald Trump Accusations the Show Edited Kamala Harris Interview

CBS 60 Minutes: 'सीबीएस 60 मिनट्स' ने ट्रंप के दावे का किया खंडन, कमला हैरिस के साथ इंटरव्यू को बताया सही

Mon, 21 Oct 2024 04:05 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 21 Oct 2024 04:05 PM IST
सार

शो ने कहा, "पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 60 मिनट पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ हमारे 7 अक्तूबर के साक्षात्कार को धोखे से एडिट करने का आरोप लगा रहे हैं। यह झूठ है।"

विज्ञापन
The CBS show released a statement Rejected Donald Trump Accusations the Show Edited Kamala Harris Interview
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस - फोटो : एएनआई

विस्तार

हाल ही में, डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि सीबीएस न्यूज को अपना प्रसारण लाइसेंस खो देना चाहिए क्योंकि सीबीएस 60 मिनट्स ने कमला हैरिस के साथ जो साक्षात्कार प्रसारित किया था, वह एडिटेड था, जिसकी वजह से उनके जवाब को बदल दिया गया। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर हैरिस और संवाददाता बिल व्हिटेकर के बीच इजराइल के बारे में बातचीत के एडिटेड वर्जन पर गुस्सा जाहिर किया। अब हाल ही में, सीबीएस 60 मिनट्स ने डोनाल्ड ट्रंप के इन दावों पर एक बयान जारी कर जवाब दिया है।

विज्ञापन


सामने आया सीबीएस न्यूज का बयान
शो ने कहा, "पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सीबीएस 60 मिनट पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ हमारे 7 अक्तूबर के साक्षात्कार को धोखे से एडिट करने का आरोप लगा रहे हैं। यह झूठ है।" यही नहीं, इसके अलावा सीबीएस न्यूज ने कहा कि 21 मिनट के इंटरव्यू में समय की कमी के कारण क्लिप को स्पष्ट रखने के लिए एडिट किया गया था। फेस द नेशन को दिए गए इंटरव्यू का एक अंश भी दिखाया, जिसमें वही सवाल और वही जवाब थे, लेकिन जो जवाब दिए गए उसका एक दूसरा हिस्सा दिखाया गया। उनका कहना है कि जब भी वह किसी इंटरव्यू का कोई एडिटेड वर्जन रिलीज करते हैं, उनका उद्देश्य यही होता है कि जनता तक स्पष्ट रूप से संदेश पहुंचाया जाए। शो ने कहा, 'हम स्पष्ट, सटीक और मुद्दे पर होने का प्रयास करते हैं।'
विज्ञापन


ट्रंप को दिया आमंत्रण
यही नहीं, बयान में डोनाल्ड ट्रंप को फिर से शो में आमंत्रण दिया गया और कहा गया कि अगर ट्रंप को कोई भी शंका हो तो 60 मिनट के शो पर आकर उसके बारे में बात कर सकते हैं। वह देश के मुद्दों और कमला हैरिस के इंटरव्यू को लेकर फिर से चर्चा करना चाहते हैं तो उन्हें ट्रंप को बुलाने में खुशी ही होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने लगाए थे ये आरोप
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर दावा किया, "कमला हैरिस का असली जवाब काफी बेवकूफाना था। सीबीएस न्यूज ने उन्हें बचाने के लिए और लोगों के सामने उनकी छवि साफ करने के लिए इसे दूसरे जवाब में बदल  दिया।" बाद में ट्रंप ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि नेटवर्क ने ब्रॉडकास्ट इतिहास में सबसे बड़ी धोखाधड़ी की है। इसके अलावा उन्होंने सीबीएस से लाइसेंस लेने की भी बात की है।

Karwa Chauth 2024: इन अभिनेत्रियों के पति ने भी रखा करवा चौथ का व्रत, पत्नी की लंबी उम्र के लिए की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed