फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Raj Nidimoru Gifted a Luxury Home to actress wife Samantha Ruth Prabhu after their Secret wedding

सीक्रेट वेडिंग के बाद राज निदिमोरु ने सामंथा रुथ को दिया खास तोहफा? ननद शीतल ने लिखा इमोशनल पोस्ट

Wed, 03 Dec 2025 08:40 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 03 Dec 2025 08:40 AM IST
सार

Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru: सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु ने 01 दिसंबर 2025 को शादी रचाई। सीक्रेट वेडिंग के बाद राज ने अपनी दुल्हन सामंथा को खास तोहफा दिया है।

विज्ञापन
Raj Nidimoru Gifted a Luxury Home to actress wife Samantha Ruth Prabhu after their Secret  wedding
सामंथा रुथ और राज निदिमोरु की शादी की फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सामंथा रुथ प्रभु और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राज निदिमोरु के अफेयर की चर्चा काफी वक्त से इंडस्ट्री में चल रही थीं। डेटिंग की खबरों पर दोनों ने चुप्पी साध रखी थी। मगर, बीते सोमवार 01 दिसंबर को दोनों ने शादी रचाकर फैंस को सरप्राइज दिया। एक निजी समारोह में दोनों ने शादी रचाई। शादी के बाद राज ने सामंथा को स्पेशल गिफ्ट दिया है। 

विज्ञापन

Raj Nidimoru Gifted a Luxury Home to actress wife Samantha Ruth Prabhu after their Secret  wedding
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु - फोटो : इंस्टाग्राम

निजी समारोह में रचाई शादी

सामंथा रुथ प्रभु और राज ने कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में लिंग भैरवी मंदिर में शादी रचाई। दोनों ने पूरे रीति-रिवाज से एक-दूसरे का हाथ थामा। शादी बहुत ही निजी समारोह में सिर्फ करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में संपन्न हुई। शादी के बाद सामंथा की अंगूठी की खूब चर्चा हो रही है, जिसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मगर, इतना नही सामंथा के हमसफर राज ने उन्हें एक और स्पेशल गिफ्ट दिया है।

Samantha-Raj Love Story: प्यार...डेटिंग और शादी; खूबसूरत है सामंथा और राज की लव स्टोरी; कैसे हुई शुरू?


राज ने सैम के लिए खरीदा खूबसूरत घर
शादी के बाद राज ने सामंथा को आलीशान घर गिफ्ट किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज निदिमोरु ने सामंथा को हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक खूबसूरत घर देकर सरप्राइज दिया है। एशियानेट न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, राज ने सामंथा को वेडिंग गिफ्ट में घर की चाभी दी है। यह घर उनके लिए शादी की एक खूबसूरत याद बन गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Raj Nidimoru Gifted a Luxury Home to actress wife Samantha Ruth Prabhu after their Secret  wedding
सामंथा रुथ प्रभु-राज निदिमोरू ने रचाई शादी - फोटो : इंस्टाग्राम

ननद शीतल ने भाभी सामंथा के लिए साझा किया इमोशनल पोस्ट
सामंथा और राज की शादी से दोनों के परिवारों में खुशिया हैं। राज की बहन शीतल निदिमोरु ने अपनी भाभी सामंथा के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए शादी की बधाई दी है। शीतल ने एक कविता शेयर करते हुए लिखा है, 'हर किसी को ऐसा प्यार मिले, जो इतना शांत, इतना स्थिर और इतना सही लगे'। ननद के पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए सामंथा ने शुक्रिया अदा किया है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sheetal Nidimoru (@sheetalnidimoru)


विज्ञापन

Raj Nidimoru Gifted a Luxury Home to actress wife Samantha Ruth Prabhu after their Secret  wedding
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा और राज दोनों की दूसरी शादी
सामंथा और राज दोनों की यह दूसरी शादी है। सामंथा की पहली शादी जहां नागा चैतन्य से हुई थी। नागा और सामंथा ने 2017 में शादी रचाई, मगर दोनों की शादी में दरार आ गई और साल 2021 में इनका तलाक हो गया। वहीं, राज की पहली शादी श्यामली डे से हुई थी, जिनसे साल 2022 में उनका तलाक हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed