Mukul Dev: राहुल देव ने भाई मुकुल के लिए किया इमोशनल पोस्ट, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
Rahul Dev Post For Mukul Dev: बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव के निधन के बाद अब बड़े भाई राहुल देव ने भाई की तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट किया है। राहुल ने सभी का धन्यवाद किया है जो उनकी दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहे।
विस्तार
इंडस्ट्री के एक प्रतिभाशाली अभिनेता मुकुल देव के अचानक निधन की खबर ने हर किसी को चौंका दिया। ‘सन ऑफ सरदार’, ‘आर... राजकुमार’ और ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले मुकुल देव अब हमारे बीच नहीं रहे। 23 मई को उन्होंने 54 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
भाई राहुल देव ने जताया आभार
मुकुल देव के अचानक चले जाने से न सिर्फ उनके चाहने वाले दुखी हैं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे भी इस क्षति से बेहद आहत हैं। हाल ही में उनके बड़े भाई और अभिनेता राहुल देव ने छोटे भाई के अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए सभी का आभार जताया है।
विज्ञापन विज्ञापन
राहुल देव ने किया इमोशनल पोस्ट
राहुल देव ने इंस्टाग्राम पर मुकुल की एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर करते हुए अपने दिल की बात कही। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि मुकुल को मिला अपार प्रेम और शुभकामनाएं उनके लिए बहुत मायने रखती हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Mukul Dev Last Post: मुकुल देव की दुख भरी आखिरी पोस्ट वायरल, फ्लाइट से वीडियो शेयर कर लिखा- 'उस पार मिलूंगा'
साथ ही उन्होंने सभी फैंस और सेलेब्स का आभार भी जताया जिन्होंने इस कठिन समय में साथ दिया। यह पोस्ट सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस और सितारों की तरफ से प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी है।
पोस्ट पर सेलेब्स ने किया कमेंट
राहुल देव के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। फराह खान ने लिखा- राहुल तुम्हें और तुम्हारें पूरे परिवार को यह दुख सहने की ताकत मिले। वहीं ईशा देओल ने भी हार्ट इमोजी कमेंट में शेयर किया।
फैंस ने भी एक्टर को किया याद
वहीं, कई फैंस ने कमेंट कर यह भी कहा कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि मुकुल देव अब इस दुनिया में नहीं हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मुकुल जैसे कलाकार विरले ही होते हैं। उनका जाना एक गहरी खाली जगह छोड़ गया है।’ वहीं एक दूसरे फैन ने कहा, ‘आपकी मुस्कान और आवाज हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगी।’
मुकुल देव का जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका काम, उनकी यादें और उनका जिंदादिल व्यक्तित्व हमेशा याद रखा जाएगा। ऐसे कलाकार सदियों में एक बार जन्म लेते हैं, जो न सिर्फ पर्दे पर बल्कि निजी जिंदगी में भी गहरी छाप छोड़ जाते हैं।