फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   mukul dev last instagram post captions dark side of the moon goes viral

Mukul Dev Last Post: मुकुल देव की दुख भरी आखिरी पोस्ट वायरल, फ्लाइट से वीडियो शेयर कर लिखा- 'उस पार मिलूंगा'

Sat, 24 May 2025 02:21 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 24 May 2025 02:21 PM IST
सार

Mukul Dev Death: बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर की मौत की वजह अब तक सामने नहीं आई है। शाम 5 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसी बीच उनका आखिरी पोस्ट अब चर्चाओं में आ गया है। 

विज्ञापन
mukul dev last instagram post captions dark side of the moon goes viral
मुकुल देव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड और टेलीविजन की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाले अभिनेता मुकुल देव अब इस दुनिया में नहीं रहे। 54 साल की उम्र में उनका निधन हो गया, जिससे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि उनकी मौत की असल वजह सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि वो कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

विज्ञापन


आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट से छलका दर्द
मुकुल देव ने अपनी जिंदगी का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट कुछ हफ्ते पहले किया था, जिसमें वो आसमान में उड़ान भरते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा, उसे लेकर अब कयास लगाए जा रहे हैं। उन्होंने वीडियो के केप्शन में लिखा, ‘अगर तुम भी गहरे अंधकार में फंसे हो तो मैं तुम्हें चांद के उस पार मिलूंगा।’ यह लाइन पिंक फ्लॉयड के प्रसिद्ध गीत ब्रेन डैमेज से ली गई है, जिसमें जीवन की अनिश्चितता और मनोवैज्ञानिक अशांति को दर्शाया गया है। मुकुल की यह पोस्ट अब उनके मन की भावना को जाहिर कर रही है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mukul Dev (@thereal_mukuldev)



 

 

mukul dev last instagram post captions dark side of the moon goes viral
मुकुल देव - फोटो : सोशल मीडिया

पायलट से अभिनेता तक का सफर
मुकुल देव का जन्म 17 सितंबर 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से पायलट की ट्रेनिंग ली थी। उनके करियर की शुरुआत एक पायलट के तौर पर होनी थी, लेकिन किस्मत उन्हें कैमरे के सामने ले आई।

ये खबर भी पढ़ें: Mukul Dev Death: मुकुल देव के परिवार में कौन-कौन? पत्नी-बेटी को छोड़ गए अकेला, इंडस्ट्री में भी शोक की लहर

फिल्म ‘दस्तक’ से किया डेब्यू 
साल 1996 में फिल्म दस्तक से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जो मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की पहली फिल्म भी थी। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता नहीं मिली, लेकिन मुकुल के अभिनय को सराहा गया। इसके बाद उन्होंने ‘वजूद’, ‘कोहराम’, ‘एक खिलाड़ी एक हसीना’, ‘सन ऑफ सरदार’, ‘ओमेर्टा’ जैसी फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं।

ये खबर भी पढ़ें: Mukul Dev: मुकुल के निधन पर भावुक सेलेब्स, मनोज बाजपेयी बोले- 'मिस यू मेरी जान'; सोनू सूद-विंदू ने भी किया याद

टीवी में भी छाई प्रतिभा
मुकुल देव ने सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि पंजाबी, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और बंगाली फिल्मों में भी काम किया। अभिनय के साथ-साथ उन्होंने स्क्रिप्ट लेखन में भी हाथ आजमाया और ओमेर्टा में राइटर के तौर पर भी नाम कमाया। टीवी की दुनिया में भी मुकुल ने ‘घरवाली ऊपरवाली’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कुटुंब’, ‘कसक’, ‘कहानी घर-घर की’ जैसे सीरियल्स में अहम भूमिकाएं निभाईं।

व्यक्तिगत जीवन और परिवार
मुकुल देव एक बेहद निजी जिंदगी जीते थे। उनकी पत्नी का नाम शिल्पा देव है और उनकी एक बेटी है जिसका नाम सिया है। उनके भाई राहुल देव भी एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। उनके पिता हरी देव कौशल दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर रहे थे, जिनका निधन 2019 में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed