फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Radhika Apte Brings Her Daughter To India For The First Time, Says This Is The Best Month For Mumbai Intro

Radhika Apte: पहली बार अपनी बेटी को लेकर भारत आईं राधिका आप्टे, बोलीं- ये है मुंबई से मिलवाने का सही समय

Tue, 01 Apr 2025 02:16 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 01 Apr 2025 02:16 PM IST
सार

Radhika Apte Back India: अभिनेत्री राधिका आप्टे लंदन से वापस मुंबई आई हैं। वो अपने साथ किसी को मुंबई से परिचित कराने भी लाई हैं। ये शख्स पहली बार भारत आया है। जानिए कौन है वो शख्स।

विज्ञापन
Radhika Apte Brings Her Daughter To India For The First Time, Says This Is The Best Month For Mumbai Intro
बेटी के साथ राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे अपना ज्यादा समय अपने पति के साथ लंदन में ही बिताती हैं। वो अक्सर काम के सिलसिले से ही मुंबई आती हैं। अब एक बार फिर राधिका मुंबई आई हैं, लेकिन इस बार वो अकेली नहीं आई हैं। उनके साथ एक ऐसा सदस्य भी है, जो पहली बार मुंबई आया है। अभिनेत्री अपनी छोटी सी बेटी को पहली बार भारत लाई हैं और उसे मुंबई दिखाने लाई हैं। वो अपनी बेटी को मुंबई से परिचित कराने और यहां की संस्कृति को दिखाने के लिए काफी उत्साहित हैं। 

विज्ञापन

उत्साहित हैं राधिका
अपने इंस्टाग्राम पर राधिका आप्टे ने अपनी बेटी के साथ मुंबई आने की एक झलक दिखाते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को मुंबई के जादू से परिचित कराने के लिए सही महीना चुना है और इसकी वजह आम का मौसम है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: April Fool: अप्रैल फूल के दिन घर बैठकर देखिए ये मजेदार फिल्में, हंसाने के साथ दिमाग भी हिला देंगी कहानियां

विज्ञापन
विज्ञापन

राधिका ने इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीर
राधिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में राधिका के चेहरे पर खुशी और आश्चर्य की झलक साफ देखी जा सकती है। इस तस्वीर में राधिका अपनी बच्ची को अपने सीने से चिपकाए हुए हैं। ऐसा लगता है कि ये तस्वीर उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते ही ली है। तस्वीर में बच्ची के चेहरे को छिपाया गया है। उसकी सिर्फ नाक और थोड़े से होंठ ही दिख रहे हैं।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Radhika (@radhikaofficial)




तस्वीर को साझा करते हुए राधिका ने अपने कैप्शन में लिखा, “मातृभूमि पर उतरना। मम्मा ने मुंबई से परिचय कराने के लिए बिल्कुल सही समय चुना।” कैप्शन से लगता है कि राधिका ने ये बच्ची की तरफ से लिखा है। इस कैप्शन के साथ ही उन्होंने सूर्य, आम और दिल वाले इमोजी भी बनाए हैं। साथ में कई हैशटैग भी इस्तेमाल किए हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Abir Gulaal Teaser Release: वाणी कपूर से फ्लर्ट करते दिखे फवाद खान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

 

दिसंबर में मां बनीं राधिका
राधिका आप्टे ने दिसंबर 2024 में अपनी बेटी को जन्म दिया था। ये उनका और उनके पति बेनेडिक्ट टेलर का पहला बच्चा है। राधिका अपने पति के साथ अधिकांश समय लंदन में ही रहती हैं। राधिका आप्टे आखिरी बार फिल्म ‘सिस्टर मिडनाइट’ में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed