‘धुरंधर’ की सफलता से माधवन खुश, बोले- ऊपरवाले ने सही साबित किया; यूजर्स ने किया वाईआरएफ यूनिवर्स को ट्रोल
R Madhavan On Dhurandhar Success: अभिनेता आर माधवन ‘धुरंधर’ की सफलता से काफी खुश हैं। उन्होंने ट्रेलर लॉन्च के दौरान ही फिल्म को ऐतिहासिक बता दिया था। अब फिल्म के सफल होने पर उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया। वहीं माधवन के वीडियो पर नेटिजेंस ने स्पाई यूनिवर्स को ट्रोल कर दिया। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और आर माधवन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। फिल्म ने पांच दिनों में 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की इस सफलता से मेकर्स और फिल्म की कास्ट काफी उत्साहित है। फिल्म की सफलता से उत्साहित अभिनेता आर माधवन ने एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो फिल्म के ट्रेलर के दौरान का है। माधवन ने इस वीडियो को शेयर कर अपनी बात सच होने के लिए ईश्वर का आभार जताया है। अब माधवन के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर नेटिजेंस ने मजेदार रिएक्शन दिए हैं।
फिल्म की सफलता पर माधवन ने जताई खुशी
दरअसल, आर माधवन ने ‘धुरंधर’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में माधवन कहते हैं, ‘मेरा सौभाग्य रहा है कि मैं बहुत ऐतिहासिक फिल्मों का हिस्सा रहा हूं। लेकिन मुझे लगता है कि सबसे ऐतिहासिक ये होने वाली है। क्योंकि ये फिल्म जब रिलीज होगी तो मुझे लगता है कि एक जॉनर ऑफ फिल्म मेकिंग भारतीय सिनेमा में खत्म हो जाएगा।’ माधवन ने अपनी इस क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मुझे बेहद खुशी है कि मैंने इसे सबसे पहले महसूस किया और कहा। ईश्वर ने मुझे सही साबित किया। मैं अब और भी विनम्र और प्रेरित महसूस कर रहा हूं।’
विज्ञापन विज्ञापन
माधवन की बात से सहमत हुए नेटिजेंस
आर माधवन के इस वीडियो पर अब फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक ओर जहां लोग फिल्म की सफलता के लिए माधवन और टीम को बधाई दे रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर लोग माधवन के बयान को यशराज के स्पाई यूनिवर्स से जोड़कर देख रहे हैं। नेटिजेंस का कहना है कि ‘धुरंधर’ जैसी स्पाई-थ्रिलर की सफलता के बाद स्पाई यूनिवर्स खतरे में पड़ जाएगा। कई यूजर्स ने माधवन की बात को सच बताया है। एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत दिनों बाद हमें बॉलीवुड से सचमुच एक अद्भुत सिनेमाई अनुभव मिला।’ एक अन्य ने लिखा, ‘यह बिल्कुल सच है, मैंने कभी कोई फिल्म इतनी दिलचस्पी से नहीं देखी।’ जबकि कई यूजर्स ने माधवन की एक्टिंग की भी दिल खोलकर तारीफ की।
यूजर्स ने यशराज के स्पाई यूनिवर्स को बनाया निशाना
वहीं कई यूजर्स ने माधवन के बयान को यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स से जोड़ते हुए कहा कि बेशक इसके बाद स्पाई यूनिवर्स की खराब फिल्में बनना बंद हो जाएंगी। कुछ ने जहां स्पाई यूनिवर्स को बिकनी यूनिवर्स करार दिया, तो कुछ ने ‘पठान’ और ‘टाइगर’ जैसी फिल्मों पर अपनी नाराजगी उतारी। नेटिजेंस ने स्पाई यूनिवर्स को ‘धुरंधर’ जैसी फिल्म से सीख लेने की सलाह दी और आदित्य धर की प्रशंसा करते हुए ‘धुरंधर’ को असल स्पाई फिल्म करार दिया।
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'धुरंधर'
आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म ने पांच दिनों में ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से ही अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। एक ओर जहां फिल्म की कहानी की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर अक्षय खन्ना के अभिनय ने सबको हैरान कर दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.