फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   pushpa 2 actor allu arjun wants to work on pushpa 3 put director Trivikram film on hold for 2 years reports

Pushpa 3: 'पुष्पा 3' का निर्माण जल्दी करना चाहते हैं अल्लू अर्जुन, आगे खिसकाई निर्देशक त्रिविक्रम की फिल्म!

Sun, 22 Dec 2024 12:53 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 22 Dec 2024 12:53 AM IST
सार

Pushpa 3: 'पुष्पा 2' की ब्लॉकबस्टर सफलता का फायदा उठाते हुए अल्लू अर्जुन अब इसके तीसरे भाग का निर्माण जल्द से जल्द करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
pushpa 2 actor allu arjun wants to work on pushpa 3 put director Trivikram film on hold for 2 years reports
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie

विस्तार

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' भारत के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। यह फिल्म 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफतला के बाद अब दर्शकों को बेसब्री से इसके तीसरे भाग का इंतजार है। वहीं, अब 'पुष्पा 3' को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

'पुष्पा 3' पर तेजी से काम करना चाहते हैं अल्लू अर्जुन
'पुष्पा 2 द रूल' को हिंदी पट्टी में सबसे ज्यादा दर्शक मिले। ऐसे में अभिनेता अल्लू अर्जुन इस फिल्म से मिली सफलता और लोगों से उत्साह को कम नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में जल्द से जल्द 'पुष्पा 3' का निर्माण करना चाहते हैं, जिसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है। वहीं, अब निर्माताओं के साथ मिलकर अल्लू अर्जुन इस परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राम चरण के साथ सुकुमार की फिल्म
हालांकि, अल्लू अर्जुन को पुष्पा 3 से पहले निर्देशक त्रिविक्रम के साथ एक फिल्म पर काम करना था। अब पुष्पा 3 के लिए निर्देशक सुकुमार के साथ मिलकर काम करने से पहले निर्देशक त्रिविक्रम के साथ एक फिल्म पूरी करने की उनकी मूल योजना खतरे में पड़ सकती है। इस बीच सुकुमार भी राम चरण के साथ एक फिल्म निर्देशित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन

त्रिविक्रम की फिल्म में होगी देरी
हालांकि, राम चरण फिलहाल बुची बाबू सना की परियोजना में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ जान्हवी कपूर भी हैं। इसे पूरा होने में कम से कम छह महीने लग सकते हैं। ऐसे में अल्लू अर्जुन को उम्मीद है कि सुकुमार इस समय का उपयोग पुष्पा 3 पर काम करने के लिए करेंगे। यदि ये योजनाएं सफल रहीं तो अल्लू अर्जुन और त्रिविक्रम की फिल्म एक या दो साल के लिए आगे बढ़ सकती है।
Pushpa 2: वीकएंड पर फिर दहाड़ी 'पुष्पा 2', तीसरे शनिवार भी 'बाहुबली 2'-'स्त्री 2' को पछाड़ बनी नंबर वन फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed