फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priya Kapur Court Plea For Samaira Kiaan Education Funds Amid Sanjay Kapur Property Case

संजय कपूर की प्रॉपर्टी विवाद में नया मोड़, बच्चों की पढ़ाई के लिए कोर्ट पहुंचीं प्रिया कपूर; लगाई ये अर्जी

Wed, 20 May 2026 11:01 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 20 May 2026 11:01 PM IST
सार

Sunjay Kapur Property Case: दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में एक नया मोड़ आ गया है। उनकी पत्नी प्रिया कपूर ने अब दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है।

विज्ञापन
Priya Kapur Court Plea For Samaira Kiaan Education Funds Amid Sanjay Kapur Property Case
प्रिया सचदेव, संजय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संजय कपूर का निधन 2025 में हो गया था, जिसके बाद से उनकी करोड़ों की संपत्ति को लेकर कानूनी विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है। अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। उनकी पत्नी प्रिया कपूर ने अब दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 

विज्ञापन

प्रिया ने कोर्ट से लगाई ये अर्जी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिया कपूर ने कोर्ट से पहले दिए गए अंतरिम आदेश को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया है कि उन्हें कुछ बैंक खातों से पैसे निकालने की अनुमति दी जाए, ताकि समायरा कपूर और कियान कपूर की पढ़ाई का खर्च उठाया जा सके। इसके अलावा उन्होंने कुछ विदेशी जॉइंट बैंक अकाउंट्स को ऑपरेट करने की भी अनुमति मांगी है।

विज्ञापन

Priya Kapur Court Plea For Samaira Kiaan Education Funds Amid Sanjay Kapur Property Case
संजय कपूर, प्रिया, उनकी मां व संजय कपूर-प्रिया का बेटा - फोटो : x

क्या है मामला? 
यह मामला तब शुरू हुआ जब करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बच्चों समायरा और कियान ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर अपने पिता की संपत्ति को सुरक्षित रखने की मांग की थी। बच्चों की ओर से दावा किया गया कि संजय कपूर की कथित वसीयत संदिग्ध है और उसकी जांच जरूरी है।

ये भी पढ़ें- ‘ऑफ कैंपस’ की इस एक्ट्रेस ने दिलाई महिमा चौधरी की याद, इंटरनेट पर मचा हंगामा; फैंस ने कहा- ‘कार्बन कॉपी’

Priya Kapur Court Plea For Samaira Kiaan Education Funds Amid Sanjay Kapur Property Case
प्रिया कपूर, दिवंगत संजय कपूर, करिश्मा कपूर और उनके बच्चे - फोटो : एक्स (ट्विटर)
कोर्ट ने क्या कहा था? 
दिल्ली हाई कोर्ट ने पहले ही संजय कपूर की संपत्तियों पर अंतरिम रोक लगाते हुए कहा था कि मामले की पूरी सुनवाई होने तक संपत्तियों को सुरक्षित रखा जाए। कोर्ट ने यह भी साफ किया था कि बच्चों की शिक्षा और जरूरी खर्चों के लिए रकम इस्तेमाल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed