फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Off Campus Mika Abdalla Reminds Fans Of Mahima Chaudhry Fans Say Carbon Copy

‘ऑफ कैंपस’ की इस एक्ट्रेस ने दिलाई महिमा चौधरी की याद, इंटरनेट पर मचा हंगामा; फैंस ने कहा- ‘कार्बन कॉपी’

Wed, 20 May 2026 04:45 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 20 May 2026 04:45 PM IST
सार

Mahima Chaudhary lookalike: नई सीरीज ‘ऑफ कैंपस’ की एक्ट्रेस इन दिनों भारत में खूब ट्रेंड कर रही हैं। खास बात ये है कि एक्ट्रेस हूबहू महिमा चौधरी से मिलती हैं। इसी वजह से वो सुर्खियों में बनी हुईं हैं। जानिए कौन हैं वो एक्ट्रेस। 

विज्ञापन
Off Campus Mika Abdalla Reminds Fans Of Mahima Chaudhry Fans Say Carbon Copy
मिका अब्दल्ला और महिमा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्राइम वीडियो पर आई नई सीरीज ‘ऑफ कैंपस’ इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। 13 मई को रिलीज हुई इस सीरीज को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। शो की लव स्टोरी और लीड एक्टर्स की केमिस्ट्री के अलावा एक और चीज ने फैंस का ध्यान खींच लिया है, और वो हैं एल्ली हेज का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मिका अब्दल्ला।

विज्ञापन

इंटरनेट पर मचा तहलका
सोशल मीडिया पर कई लोग मान रहे हैं कि मिका की शक्ल बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी से काफी मिलती-जुलती है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने शो का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘प्लॉट ट्विस्ट: महिमा चौधरी की असली बेटी तो ‘ऑफ कैंपस’ में हैं।’ इसके साथ उन्होंने महिमा की पुरानी तस्वीरें भी शेयर कीं।

विज्ञापन


 

Off Campus Mika Abdalla Reminds Fans Of Mahima Chaudhry Fans Say Carbon Copy
मिका अब्दल्ला - फोटो : इंस्टाग्राम

महिमा चौधरी की ‘डुप्लीकेट’
इस पोस्ट के बाद फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे भी बिल्कुल यही लगा, वो महिमा चौधरी की कॉपी लगती हैं।’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘उसका साइड लुक बिल्कुल महिमा जैसा है।’

एक और फैन ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘अगर हैना मॉन्टेना और महिमा चौधरी का बच्चा होता, तो शायद ऐसा दिखता।’ कई लोगों ने तो उन्हें फिल्म ‘परदेस’ वाली महिमा चौधरी का ‘डुप्लीकेट’ तक बता दिया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AYUSHI TYAGI (@ayushiiiaye)

Off Campus Mika Abdalla Reminds Fans Of Mahima Chaudhry Fans Say Carbon Copy
मिका अब्दल्ला - फोटो : इंस्टाग्राम

मिका अब्दल्ला के बारे में 
बता दें कि मिका अब्दल्ला एक मशहूर अमेरिकी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘प्रोजेक्ट Mc²’ से पहचान बनाई थी। इसके अलावा वह ‘S.W.A.T.’, ‘द फ्लैश’ और ‘सूट्स एलए’ जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- आर माधवन का फूटा गुस्सा, बिना अनुमति वीडियो इस्तेमाल करने पर हेल्थ ब्रांड को जमकर लताड़ा; भेजा लीगल नोटिस

विज्ञापन

Off Campus Mika Abdalla Reminds Fans Of Mahima Chaudhry Fans Say Carbon Copy
परदेस फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
महिमा चौधरी के बारे में 
वहीं महिमा चौधरी ने 90 के दशक में ‘परदेस’ से बॉलीवुड में धमाकेदार शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘धड़कन’, ‘दिल है तुम्हारा’ और ‘लज्जा’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। हाल के समय में उन्होंने कैंसर से जंग जीतकर शानदार वापसी भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed