फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prithvi Shaw And Akriti Agarwal Engagement Pictures Viral She Is Famous Influencer And Actress

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग आकृति अग्रवाल ने की सगाई, जानिए फिल्मी दुनिया से क्या है नाता?

Sun, 08 Mar 2026 05:59 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 08 Mar 2026 05:59 PM IST
सार

Who Is Akriti Agarwal: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर आकृति ने भी सगाई की तस्वीरें साझा की हैं। कौन है आकृति अग्रवाल? फिल्मी दुनिया से इनका क्या नाता है? 

विज्ञापन
Prithvi Shaw And Akriti Agarwal Engagement Pictures Viral She Is Famous Influencer And Actress
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@akritiagarwal7

विस्तार

आज टी20 वर्ल्डकप के फाइनल से पहले क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने सगाई कर ली है। इस खुशी को उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है। पृथ्वी शॉ जाने-माने क्रिकेटर हैं। आकृति भी फिल्मी दुनिया और सोशल मीडिया से नाता रखती हैं। वह एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। जानिए, आकृति अग्रवाल के बारे में खास बातें। 

विज्ञापन


फेमस कंटेंट क्रिएटर हैं आकृति 
आकृित अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी पाॅपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, वहीं यूट्यूब पर 88 हजार सब्सक्राइबर्स हैं। आकृति का जन्म लखनऊ में हुआ था। बाद में वो मुंबई आ गईं। वह सोशल मीडिया पर अपनी लाइफस्टाइल, फैशन से जुड़ी फोटो, वीडियो पोस्ट करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by PRITHVI PANKAJ SHAW (@prithvishaw)


Prithvi Shaw And Akriti Agarwal Engagement Pictures Viral She Is Famous Influencer And Actress
आकृति अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@akritiagarwal7

इंफ्लुएंसर से बनीं एक्ट्रेस 
आकृति अग्रवाल सिर्फ इंफ्लुएंसर ही नहीं हैं। वह फिल्मी दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। एक फिल्म 'त्रिमुखा' में वह नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए एक्टिंग में डेब्यू कर रही हैं। एक्टिंग में आने से पहले अब वह अपनी सगाई को लेकर चर्चा में हैं। अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत कर चुकी हैं। 

कैसे शुरू हुई थी पृथ्वी शॉ के साथ लवस्टोरी? 
पिछले साल आकृति और क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को एक रेस्टोरेंट में साथ देखा गया। इसके बाद इनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगनी लगीं। फिर आकृति ने सोशल मीडिया पर पृथ्वी को जन्मदिन पर एक बधाई दी। कुछ वक्त के बाद दोनों ने साथ में गणेश चुतर्थी पर साथ में तस्वीरें साझा की और अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया है। अब दोनों ने सगाई कर ली है और जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed