फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prince Narula And Nora Fatehi Romance Video viral in salman khan show bigg boss 9 see Netizen reaction

Nora Fatehi: 'बिग बॉस 9' में कुछ ऐसी दिखती थीं नोरा फतेही, वायरल वीडियो देख चकराया फैंस का दिमाग

Thu, 29 Feb 2024 09:37 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Thu, 29 Feb 2024 09:37 AM IST
सार

 'बिग बॉस' के घर में प्रिंस, नोरा पर अक्सर प्यार लुटाते नजर आते थे। वहीं, अब शो से दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रिंस और नोरा को कोजी होते देख फैंस हैरान हैं।  

विज्ञापन
Prince Narula And Nora Fatehi Romance Video viral in salman khan show bigg boss 9 see Netizen reaction
प्रिंस नरूला, नोरा फतेही - फोटो : Social Media

विस्तार

'एमटीवी रोडीज' से लेकर 'बिग बॉस' तक हर रियलिटी शो के विजेता रहे प्रिंस नरूला आज टीवी का जाना माना नाम हैं। सलमान के शो 'बिग बॉस 9' में नोरा फतेही, प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी घर के सदस्य थे। शो के बाहर आने के कुछ समय बाद ही प्रिंस ने युविका से शादी कर ली थी। 'बिग बॉस' के घर में प्रिंस, नोरा पर अक्सर प्यार लुटाते नजर आते थे। वहीं, अब शो से दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रिंस और नोरा को कोजी होते देख फैंस हैरान हैं। साथ ही नोरा के चेहरा देखकर नेटिजन्स का दिमाग चकरा गया है, और लोगों ने अभिनेत्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


नोरा और प्रिंस का वायरल हुआ वीडियो
'बिग बॉस 9' में प्रिंस नरूला सबसे चर्चित प्रतियोगी थे। घर में रहने के दौरान, प्रिंस का नाम कई हसिनाओं के साथ जुड़ा, यहां तक कि नोरा फतेही के साथ भी उनका अफेयर था। हालांकि, दोनों का रिश्ता शो के बाहर आने के बाद ही खत्म हो गया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नोरा को प्रिंस की गोद में बैठे देखा जा सकता है, क्योंकि प्रिंस उनसे बातें करते नजर आ रहे हैं और किस भी करते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Wednesday Box Office: 'आर्टिकल 370' का जलवा कायम, जानें 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'क्रैक' का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


नोरा के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखे प्रिंस 
प्रिंस और नोरा का यह वीडियो एक टास्क के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो में प्रिंस और नोरा कीचड़ में लथपथ नजर आ रहे हैं। बिग बॉस विजेता ऑरेंज कलर की टी-शर्ट पहने हुए हैं, जबकि नोरा ने काले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई हैं। वायरल वीडियो में दोनों बेहद कोजी दिख रहे हैं। इनके इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'नोरा पहले कितनी अलग दिखती थीं'। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, 'प्लास्टिक सर्जरी से पहले की असली नोरा'।

यूजर ने दी प्रतिक्रिया 
बता दें कि, प्रिंस के 'बिग बॉस' के घर से बाहर निकलने के तुरंत बाद, ऐसी खबरें थीं कि नोरा के साथ उनका रिश्ता जारी रहेगा, लेकिन दोनों ने कुछ ही समय में रिश्ता खत्म कर लिया। फिर प्रिंस ने युविका के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की और कुछ साल एक दूसरे को डेट करने के बाद वर्ष 2018 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों अब खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Bastar Girls: अदा शर्मा ने अपने बयान से पलटी मारी, बोलीं, ‘इंदिरा ही नहीं ‘बस्तर’ के सारे कलाकार हीरो, हीरोइन’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed