फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prem Sagar death Arun Govil and Sunil Lahri tribute to him

Prem Sagar: प्रेम सागर के निधन पर दुखी ‘राम-लक्ष्मण-सीता’, अरुण गोविल-सुनील लहरी और दीपिका ने दी श्रद्धांजलि

Sun, 31 Aug 2025 04:44 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 31 Aug 2025 04:44 PM IST
सार

Tribute to Prem Sagar: प्रेम सागर के निधन पर कई फिल्मी हस्तियां दुखी हैं। उन्होंने उनके निधन पर दुख जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन
Prem Sagar death Arun Govil and Sunil Lahri tribute to him
प्रेम सागर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्माता और सिनेमैटोग्राफर प्रेम सागर का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। उनके निधन से कई मशहूर हस्तियां गमगीन हैं। उन्होंने उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन

प्रेम सागर के निधन से दुखी हुए अरुण गोविल
टीवी सीरीज 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने प्रेम सागर के निधन पर शोक जताया है और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है 'रामायण टीवी सीरियल का स्वरूप देकर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने वाले स्व. श्री रामानंद सागर जी के सुपुत्र प्रेम सागर का निधन हो गया है। मशहूर फिल्म निर्माता प्रेम सागर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवारजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arun Govil (@siyaramkijai)


विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील लहरी ने दी श्रद्धांजलि
'रामायण' में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने भी प्रेम सागर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है। इसमें उन्होंने प्रेम सागर की तस्वीर लगाई और लिखा 'यह दुखद समाचार शेयर करते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि रामानंद सागर के पुत्र प्रेम सागर जी परलोक सिधार गए हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और घरवालों को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति दे।'

विज्ञापन

दीपिका चिखलिया ने जताया शोक 
अरुण गोविल, सुनील लहरी के अलावा दीपिका चिखलिया ने भी प्रेम सागर को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके प्रेम सागर के निधन पर दुख जताया है। दीपिका चिखलिया ने सीरियल 'रामायण' में माता सीता की भूमिका निभाई थी। 



प्रेम सागर का काम
आपको बता दें कि प्रेम सागर फिल्म निर्माता और मशहूर सिनेमैटोग्राफर थे। उन्होंने भारतीय सिनेमा और टेलीविजन में सागर परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया। उन्होंने अपने पिता के द्वारा स्थापित प्रोडक्शन हाउस, सागर आर्ट्स, के तहत कई परियोजनाओं को आकार दिया।
प्रेम सागर फिल्म 'ललकार', 'आंखें' और 'चरस' के साथ जुड़े रहे। प्रेम ने जितेंद्र और हेमा मालिनी की अदाकारी वाली फिल्म 'हम तेरे आशिक हैं' का निर्देशन और प्रोडक्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed