फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prachi Desai liked privacy doesnt like to active on social media actress shared

Prachi Desai: सोशल मीडिया पर क्यों ज्यादा सक्रिय नहीं रहती हैं प्राची? अभिनेत्री ने बताई इसके पीछे की वजह

Thu, 18 Jul 2024 07:10 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 18 Jul 2024 07:10 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान अपने व्यक्तित्व को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने खुद को प्राइवेसी पसंद इंसान बताया। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने क्या साझा किया?

 

विज्ञापन
Prachi Desai liked privacy doesnt like to active on social media actress shared
प्राची देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम @prachidesai

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई को हाल ही में मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘साइलेंस 2’ में देखा गया। प्राची देसाई ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। प्राची ने ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’, ‘एक विलेन’, ‘बोल बच्चन’ और ‘रॉक ऑन’ जैसी फिल्मों में सफल भूमिका अदा की है। एक बातचीत में प्राची ने अपने व्यक्तित्व के बारे में खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वह बहुत ही निजी व्यक्ति हैं। उन्हें पार्टी करना पसंद नहीं है। वह सोशल मीडिया से भी खुद को दूर रखती हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी पसंद के बारे में भी साझा किया।
विज्ञापन


प्राची को पसंद है प्राइवेसी
बातचीत के दौरान प्राची ने साझा किया कि उन्हें प्राइवेसी पसंद है। वह सोशल मीडिया पर भी बहुत सक्रिय नहीं रहना चाहतीं। उन्होंने कहा, 'कई बार मेरे दोस्त मुझसे कहते हैं कि मुझे सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहना चाहिए, लेकिन मुझे प्राइवेसी पसंद है। उन्होंने आगे कहा, पिछले कुछ वर्षों में, मैं बहुत ज्यादा काम नहीं कर रही थी, क्योंकि मैं एक जैसे रोल से ऊब गई थी। जब मेरे पास दिलचस्प प्रोजेक्ट आए, तो महामारी आ गई और सभी को दो साल का ब्रेक लेना पड़ा।’
विज्ञापन

मन्नारा ने खास अंदाजा में बहन प्रियंका को दी जन्मदिन की बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन


‘साइलेंस 1’ और ‘साइलेंस 2’ ने दिया मौका
एक साक्षात्कार में अभिनेत्री ने साझा किया कि वह वेब सीरीज की प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनकर कितनी खुश हैं। अभिनेत्री ने कहा, ‘महामारी के दौरान और उसके बाद, ओटीटी ने लेखकों, निर्देशकों, नए लोगों और यहां तक कि मनोज बाजपेयी और विजय वर्मा जैसे अभिनेताओं के लिए भी सब कुछ बदल दिया, जो जाने-माने नाम थे’, लेकिन ‘साइलेंस 1’ और ‘साइलेंस ‘2’ ने मुझे बाधाओं को तोड़ने और कुछ अलग करने का मौका दिया।’

प्राची देसाई का वर्क फ्रंट
प्राची देसाई के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री ने वर्ष 2006 में एकता कपूर के सीरियल 'कसम' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 2008 में फिल्म 'रॉक ऑन' के साथ फिल्मों में कदम रखा। 'रॉक ऑन'  के बाद प्राची ने ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ सुपरहिट फिल्म में काम किया, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म में प्राची के अलावा अजय देवगन, इमरान हाशमी थे। हाल ही में अभिनेत्री ‘साइलेंस 1’ और ‘साइलेंस 2’ में नजर आईं हैं।
धोती पहने किसान को मॉल में एंट्री न मिलने पर भड़कीं गौहर खान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed