फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pope Francis Death: movies and Docu Drama based on Pope Francis Life Call Me Francesco Francis Pray for me

Pope Francis: इन फिल्मों और डॉक्यूड्रामा में देख सकते हैं पोप फ्रांसिस की जिंदगी, एक में तो खुद की एक्टिंग

Mon, 21 Apr 2025 02:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 21 Apr 2025 02:40 PM IST
सार

Movies Based On Pope Francis: पोप फ्रांसिस अब हमारे बीच नहीं रहे। सोमवार 21 अप्रैल, 2025 को 88 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उन्होंने वेटिकन के कासा सांता मार्टा स्थित अपने निवास पर सुबह 7.30 बजे (स्थानीय समयानुसार) अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
Pope Francis Death: movies and Docu Drama based on Pope Francis Life Call Me Francesco Francis Pray for me
पोप फ्रांसिस के जीवन पर बनी फिल्में - फोटो : पीटीआई-सोशल मीडिया

विस्तार

पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है। वे 88 वर्ष के थे। वेटिकन समाचार के मुताबिक, पोप फ्रांसिस लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीते दिन ईस्टर के अवसर पर लंबे समय के बाद वे लोगों के सामने आए थे। वेटिकन के कार्डिनल केविन फेरेल ने कहा कि पोप फ्रांसिस का पूरा जीवन ईश्वर की सेवा में समर्पित रहा। पोप फ्रांसिस की जिंदगी की झलकियां सिनेमाई परदे पर नजर आईं। कई फिल्मों में उनके जीवन की झलक देखने को मिलीं। जानते हैं...

विज्ञापन

2015 तक बनीं दो बायोपिक
साल 2015 तक पोप फ्रांसिस पर दो बायोपिक बन चुकी थीं। फिल्म 'कॉल मी फ्रांसेस्को' साल 2015 में बनी, जिसमें रॉड्रिगो डे ला सेर्ना ने अभिनय किया था। यह इतावली बायोपिक है। इसके अलावा 'फ्रांसिस: प्रे फॉर मी' भी उसी साल बनी, जिसमें डारियो ग्रैंडिनेट्टी ने अभिनय किया था। यह अर्जेंटीना की फिल्म है। नवंबर 2015 में फ्रांसिस के भाषणों और संगीत से युक्त एक एल्बम, 'वेक अप' रिलीज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पोप फ्रांसिस पर बनी डॉक्यूमेंट्री
इसके अलावा पोप फ्रांसिस के जीवन पर कई डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गईं। 'पोप फ्रांसिस: ए मैन ऑफ हिज वर्ड' (2018) एक ऐसी ही डॉक्यूमेंट्री है। विम वेंडर्स ने इसके लेखन में सहयोग किया और इसका निर्देशन किया। वहीं, अक्तूबर 2020 को, फिल्म निर्माता एवगेनी अफिनेव्स्की द्वारा निर्देशित डॉक्यूमेंट्री फ्रांसेस्को का प्रीमियर हुआ। इसके अलावा अक्तूबर 2022 में डॉक्यूमेंट्री 'द लेटर: ए मैसेज फॉर अवर अर्थ' का प्रीमियर यूट्यूब ओरिजिनल पर हुआ। इसका निर्देशन निकोलस ब्राउन ने किया और इसका निर्माण लॉडाटो सी मूवमेंट के साथ साझेदारी में ऑफ द फेंस ने किया।

विज्ञापन

ये फिल्में भी लिस्ट में
इसके अलावा बायोपिक' द टू पोप्स' (2019) भी है। इसमें पोप फ्रांसिस का किरदार जोनाथन प्राइस ने निभाया था। इसके अलावा फिल्म 'कॉन्क्लेव' (2024) में एक नए पोप का चुनाव करने के लिए एक सम्मेलन को दर्शाया गया है, हालांकि यह एक काल्पनिक कहानी है।

यह खबर भी पढ़ें:
Anubhav Sinha: अनुभव सिन्हा को मिला 'श्याम बेनेगल मीडिया एंड यूनिटी अवॉर्ड', सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Pope Francis Death: movies and Docu Drama based on Pope Francis Life Call Me Francesco Francis Pray for me
पोप फ्रांसिस: ए मैन ऑफ हिज वर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में दिखे पोप फ्रांसिस
साल 2028 में आई डॉक्यूमेंट्री 'पोप फ्रांसिस: ए मैन ऑफ हिज वर्ड' में पोप फ्रांसिस खुद कैमरा के सामने आए। स्विस-इतालवी-फ्रेंच-जर्मन के सह-निर्माण वाली इस डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर 2018 कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ। यह 18 मई 2018 को अमेरिका में रिलीज हुई। फिल्म में पोप फ्रांसिस खुद आधुनिक युग में शांति के अपने संदेशों को फैलाने के प्रयासों का अनुसरण करते दिखे।

यह खबर भी पढ़ें:
Censored Films 2025: अब तक रिलीज हुई इन फिल्मों पर चली सेंसर की कैंची, एक में तो लगे 24 कट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed