{"_id":"68060a74cb964a47070557e1","slug":"film-director-anubhav-sinha-got-shyam-benegal-media-and-unity-award-for-films-2025-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Anubhav Sinha: अनुभव सिन्हा को मिला 'श्याम बेनेगल मीडिया एंड यूनिटी अवॉर्ड', सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anubhav Sinha: अनुभव सिन्हा को मिला 'श्याम बेनेगल मीडिया एंड यूनिटी अवॉर्ड', सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
Mon, 21 Apr 2025 02:36 PM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:36 PM IST
सार
Anubhav Sinha: फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा को खास तरह की फिल्में बनाने के लिए जाना जाता हैं। अभी हाल ही में अनुभव सिन्हा को फिल्मों में अनोखे योगदान के लिए 'श्याम बेनेगल मीडिया एंड यूनिटी अवॉर्ड' से नवाजा गया।
विज्ञापन
अनुभव सिन्हा सम्मानित होत हुए
- फोटो : इंस्टाग्राम- @anubhavsinhaa
विस्तार
अनुभव सिन्हा सिर्फ फिल्म निर्देशक ही नहीं, बल्कि लेखक और निर्माता के तौर पर भी प्रसिद्ध हैं। अनुभव सिन्हा को बिल्कुल नए और सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बनाने के लिए पहचाना जाता है। फिल्मों में अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें सोमवार को श्याम बेनेगल मीडिया एंड यूनिटी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
डायरेक्टर ने शेयर किया पोस्ट
फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्हे पुरस्कार देकर सम्मानित किया जा रहा है। इसके कैप्शन में डायरेक्टर ने लिखा कि उन्हें उनकी फिल्मों के लिए श्याम बेनेगल मीडिया एंड यूनिटी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि इस सम्मान को उन्हें मिसेज नीरा बेनेगल द्वारा दिया गया। पुरस्कार से सम्मानित होने के दौरान अनुभव सिन्हा बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इसके अलावा निर्देशक ने अपने पोस्ट में कुछ लोगों को टैग भी किया है, जिनमें शाहिद सिद्दीकी, एसवाई कुरैशी, जस्टिस मदन लोकुर शामिल हैं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Pratibha Ranta: ‘लापता लेडीज’ का बुलबुला फूटने का दिखा सीधा असर, जानिए कहां अटकी प्रतिभा रांटा की अगली फिल्म
विज्ञापन
अनुभव सिन्हा लेकर आ रहे नई फिल्म
पुरस्कार मिलने के अलावा बात करें तो अनुभव सिन्हा इस समय अपनी नई फिल्म की शूटिंग दिल्ली में कर रहे हैं। हालांकि, इस फिल्म के टाइटल की कोई जानकारी नहीं है। फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने बॉलीवुड में कई फिल्में बनाई हैं, जिनमें ‘रावन’, ‘मुल्क’, ‘थप्पड़’, ‘भीड़’ और ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ जैसे फिल्में शामिल हैं। इन फिल्में की कहानी पारंपरिक सिनेमा से हटकर बनाई गई है।
यह खबर भी पढ़ें: Rana Daggubati: रेसलमेनिया में पहुंचे ‘बाहुबली’ के भल्ललादेव, इवेंट में शामिल होने वाले पहले भारतीय एक्टर बने
पुरस्कार और सम्मान
डायरेक्टर अनुभव सिन्हा को इससे पहले भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इनकी फिल्म 'थप्पड़' को सर्वश्रेष्ठ एशियाई फिल्म का अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा इस फिल्म को फिल्मफेयर की तरफ से बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड भी दिया गया था। वहीं, डायरेक्टर को 'आर्टिकल 15', 'तुम बिन', 'मुल्क' जैसी फिल्मों के लिए भी सम्मानित किया जा चुका है।