फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   PM Narendra modi shares glimpses of Jahan E Khusrau programme dedicated to music and culture

Jahan-E-Khusrau: पीएम मोदी ने साझा की जहान-ए-खुसरो की झलकियां, कहा- आयोजन में हिंदुस्तान की मिट्टी…

Sat, 01 Mar 2025 12:49 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 01 Mar 2025 12:49 PM IST
सार

Jahan-E-Khusrau: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जहान-ए-खुसरो कार्यक्रम की झलकियां साझा कीं। एक दिन पहले उन्होंने इस समारोह में हिस्सा लिया था। अपने संबोधन में पीएम ने अमीर खुसरो की जमकर तारीफ की। 

विज्ञापन
PM Narendra modi shares glimpses of Jahan E Khusrau programme dedicated to music and culture
पीएम मोदी ने साझा की जहान-ए-खुसरो कार्यक्रम की झलकियां - फोटो : एक्स @narendramodi

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जहान-ए-खुसरो कार्यक्रम की झलकियां साझा कीं। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में वह एक दिन पहले शामिल हुए थे। इस साल अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रहा यह भव्य सूफी संगीत समारोह संगीत और संस्कृति को समर्पित है, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी के सुंदर नर्सरी में हुई।
विज्ञापन


ट्विटर पर शेयर की कार्यक्रम की झलक
पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकउंट पर साझा किया। वीडियो में विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति की झलक दिखी। साथ ही पीएम का संबोधन भी दिखा। उन्होंने आयोजन की तारीफ की।  
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Ishita Dutta: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी, दिखाया बेबी बंप
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहा पीएम मोदी ने?
कार्यक्रम में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने देश की संस्कृति और कला के लिए ऐसे उत्सवों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "महफिल में आने से पहले मुझे तेह बाजार जाने का अवसर मिला... ऐसे पल ना केवल देश की संस्कृति और कला के लिए महत्वपूर्ण होते हैं, बल्कि राहत की भावना भी लाते हैं।" पीएम मोदी ने आगे कहा, "जहान-ए-खुसरो की यात्रा 25 साल पूरे कर रही है। इन वर्षों में इस उत्सव ने लोगों के दिलों में जगह बनाई है, जो इसकी सबसे बड़ी सफलता है।" 

यह खबर भी पढ़ें: Kannappa Teaser: 'कन्नप्पा’ का टीजर हुआ रिलीज, अपने कबीले के लिए लड़ते दिखे विष्णु मांचू

रमजान की दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर रमजान की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा, "मैं पूरे देश को रमजान की शुभकामनाएं देता हूं। चूंकि मैं सुंदर नर्सरी में हूं, इसलिए आगा खान को याद करना महत्वपूर्ण है। सुंदर नर्सरी को सुंदर बनाने में उनका योगदान कई कलाकारों के लिए वरदान रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "यहां प्रस्तुत 'नजर-ए-कृष्ण' में हमने अपनी साझी विरासत की झलक देखी। इस आयोजन में जहान-ए-खुसरो की अनूठी खुशबू है। हिंदुस्तान की मिट्टी की खुशबू!" पीएम मोदी ने कहा कि अमीर खुसरो ने उस समय भारत को दुनिया के सभी बड़े देशों से महान बताया था। उन्होंने कहा, "हजरत अमीर खुसरो ने उस समय भारत को दुनिया के सभी बड़े देशों से महान बताया था।उन्होंने संस्कृत को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ भाषा बताया था। वह भारत के ज्ञानियों को महानतम विद्वानों से भी महान मानते थे।"
कब तक चलेगा महोत्सव?
28 फरवरी से 2 मार्च तक चलने वाले इस तीन दिवसीय महोत्सव में दुनिया भर के कलाकार अमीर खुसरो की विरासत का जश्न मनाने के लिए एक साथ आते हैं। रूमी फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस महोत्सव की शुरुआत 2001 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और कलाकार मुजफ्फर अली ने की थी और इस साल यह अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed