फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pixar Animation Studios boss Pete Docter announced Incredibles 3 with Brad Bird as director at Pixar D23 sess

Incredibles 3: 'डी 23' एक्सपो में हुई 'इनक्रेडिबल्स 3' की घोषणा, इनके कंधों पर होगी निर्देशन की जिम्मेदारी

Sat, 10 Aug 2024 09:43 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 10 Aug 2024 09:43 AM IST
सार

लोकप्रिय अमेरिकन सुपरहीरो एनिमेटेड 'द इनक्रेडिबल्स'  के अगले भाग को लेकर एक बड़ा एलान किया गया है। डी 23 एक्सपो के दौरान फ्रेंचाइजी की निर्माण कंपनी पिक्सर एनिमेशन स्टूडियो के बॉस ने 'इनक्रेडिबल्स 3' की घोषणा की है। 
 

विज्ञापन
Pixar Animation Studios boss Pete Docter announced Incredibles 3 with Brad Bird as director at Pixar D23 sess
'इनक्रेडिबल्स' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2004 में रिलीज हुई अमेरिकन सुपरहीरो एनिमेटेड 'द इनक्रेडिबल्स' बेहद सफल फिल्म है, जिसका निर्माण पिक्सर एनिमेशन स्टूडियो द्वारा किया गया था। इसे वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स ने रिलीज किया था। बैड बर्ड द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म को इतना पसंद किया गया था कि इसका दूसरा भाग भी बनाया गया। अब इस फ्रेंचाइजी को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जिसमें इसके अगले भाग को लेकर एक बड़ी जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


'इनक्रेडिबल्स 3' का हुआ एलान
'इनक्रेडिबल्स' को पसंद करने वाले दर्शकों की संख्या पूरे विश्व में काफी ज्यादा है। इस एनिमेशन फ्रेंचाइजी के अबतक दो भाग आ चुके हैं और दोनों को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है। अब इसके तीसरे भाग का भी एलान हो गया है।  पिक्सर एनिमेशन स्टूडियो के बॉस पीटे डॉक्टर ने 'डी 23' सत्र के अंत में बेहद सरल अंदाज में 'इनक्रेडिबल्स' के तीसरे भाग का एलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस भाग के लिए ब्रैड बर्ड ही निर्देशक के रूप में वापसी करेंगे। हालांकि, इस पर कोई विस्तृत जानकारी अब तक नहीं दी गई है। 
विज्ञापन

Box Office Report: उलझ-औरों में कहां दम था की कमाई ने बढ़ाई निर्माताओं की धड़कन, एमसीयू की फिल्म में बाकी दम
साल 2004 में रिलीज हुई थी 'द इनक्रेडिबल्स' 
बता दें कि साल 2004 में इस अमेरिकन सुपरहीरो एनिमेटेड फिल्म फ्रेंचाइजी की पहली किस्त 'द इनक्रेडिबल्स' रिलीज हुई थी। इसे ब्रैड बर्ड ने ही निर्देशित किया था। फिल्म मे क्रेग टी. नेल्सन, होली हंटर, सारा वॉवेल, स्पेंसर फॉक्स, जेसन ली, सैमुअल एल. जैक्सन और एलिजाबेथ पेना ने अपनी आवाजें दी थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 630 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा की कमाई की थी। 
Avatar Fire and Ash: 'अवतार 3' के शीर्षक से उठा पर्दा, बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने को तैयार जेम्स कैमरून
दोनों भागों ने की है 1.87 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा की कमाई 
पहली फिल्म की शानदार सफलता के बाद निर्माताओं ने इसे फ्रेंचाइजी में तब्दील कर दिया। इसके बाद फिल्म का दूसरा भाग 'इनक्रेडिबल्स 2' साल 2018 में रिलीज किया गया। 14 साल के लंबे अंतराल के बाद, फिल्म का दूसरा भाग रिलीज हुआ था। इसके बावजूद, फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। एक समय पर 'इनक्रेडिबल्स 2' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बन गई थी। 'इनक्रेडिबल्स' फिल्मों की पहली दोनों किस्तों ने 1.87 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा की कमाई की है। ऐसे में अब तीसरे भाग के एलान को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। 
Sidharth Malhotra: शांतनु-निखिल के शो में सिद्धार्थ ने बिखेरा जलवा, 70 के दशक के आउटफिट में खींचा सबका ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed