फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pierce Brosnan approved Aaron Taylor Johnson for Casting James Bond said he has talent charisma to play role

Pierce Brosnan: 'जेम्स बॉन्ड' की भूमिका में दिखेंगे एरोन? पियर्स बोले- 'बॉन्ड' बनने की काबिलियत है उनमें

Wed, 27 Mar 2024 10:21 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 27 Mar 2024 10:21 AM IST
सार


पियर्स ब्रॉसनन दुनिया भर में जेम्स बॉन्ड के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। पियर्स ब्रॉसनन 1995 में आई फिल्म 'गोल्डन आई' में पहली बार जेम्स बॉन्ड की भूमिका में नजर आए थे।

विज्ञापन
Pierce Brosnan approved Aaron Taylor Johnson for Casting James Bond said he has talent charisma to play role
एरोन टेलर-जॉनसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया भर में जेम्स बॉन्ड में करोड़ों फैंस हैं जो बेसब्री से बॉन्ड सीरीज की फिल्मों का इंतजार करते रहते हैं। अफवाहों का बाजार गर्म है कि एरोन टेलर-जॉनसन नए जेम्स बॉन्ड होंगे। एरोन टेलर-जॉनसन से पहले डैनियल क्रेग भी जेम्स बॉन्ड की भूमिका में नजर आ चुके हैं, लेकिन अब भी बॉन्ड का जिक्र आते ही अगर किसी एक अभिनेता का चेहरा जहन में उभरता है तो वे पियर्स ब्रॉसनन हैं। आइए आपको बताते हैं पियर्स ब्रॉसनन ने नए जेम्स बॉन्ड यानि एरोन टेलर-जॉनसन के बारे में क्या कहा है---
विज्ञापन


एरोन टेलर-जॉनसन में है काबिलियत 
जेम्स बॉन्ड की शुरुआती चार फिल्मों में पियर्स ब्रॉसनन हीरो थे। दुनियाभर में पियर्स ब्रॉसनन के करोड़ों चाहने वाले हैं। जब पियर्स ब्रॉसनन ने घोषणा किया था कि वे अब जेम्स बॉन्ड की भूमिका में नहीं दिखाई देंगे तब जेम्स बॉन्ड के चाहने वाले काफी निराश हो गए थे। पिछले दिनों जब पियर्स ब्रॉसनन से पूछा गया कि वे एरोन टेलर-जॉनसन के बारे में क्या सोचते हैं। इस सवाल के जवाब में पियर्स कहते हैं, 'मुझे लगता है, एरोन काबिल अभिनेता हैं।'
विज्ञापन


Asin: रवि तेजा की फिल्म 'वेंकी' में इस वजह से काम नहीं कर सकी थीं असिन, निर्देशक ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


पियर्स को पसंद हैं एरोन 
पियर्स ब्रॉसनन अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मुझे लगता है एरोन टेलर-जॉनसन में वो काबिलियत है जो जेम्स बॉन्ड की भूमिका को निभाने के लिए चाहिए। वे इस किरदार के लिए परफेक्ट हैं। उनमें बॉन्ड वाली बात और करिज्मा दोनों हैं।' हालांकि अभी तक एरोन के तरफ से इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसके पहले खबर आ रही थी कि किलियन मर्फी जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभाने जा रहे हैं। 

Box Office Collection: धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही स्वातंत्र्य वीर सावरकर, जानें कैसा रहा अन्य फिल्मों का हाल

पियर्स ब्रॉसनन की फिल्में 
पियर्स ब्रॉसनन दुनिया भर में जेम्स बॉन्ड के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। पियर्स ब्रॉसनन 1995 में आई फिल्म 'गोल्डन आई' में पहली बार जेम्स बॉन्ड की भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद वे 1997 में 'टुमॉरो नेवर डाइज' और 1999 में 'द वर्ल्ड इज नॉट इनफ' में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरते दिखाई दिए थे। पियर्स ब्रॉसनन की आखिरी बॉन्ड फिल्म  2002 में 'डाई अनदर डे' थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed