Taapsee Pannu : पति को लेकर बोलीं तापसी पन्नू, मैथियास से जुड़ी इस बात के लिए होता है दुख
तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने इस बीच अपने पति और गुप्त तरीके से शादी करने को लेकर बात की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' को लेकर चर्चा में हैं। वह इस फिल्म में एक बार फिर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली हैं। इससे पहले उन्होंने साल की शुरुआत में 23 जून को डेनिश बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बो से शादी की थी। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। उन्होंने बेहद निजी तरीके से अपनी शादी को गुप्त रखते हुए एक दूसरे से शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था।
हाल में ही फीवर एफएम के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा गया था। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अब वह किसी और की हसीन की दिलरुबा हैं। इस दौरान उन्हो्ंने कहा कि शादी के बाद उन्हें ये कहना अच्छा नहीं लगता कि अब वो किसी की हो गई हैं। उन्होंने कहा कि शादी करने से इंसान की अपनी शख्सियत खत्म नहीं हो जाती।
अभिनेत्री ने कहा, "मेरा अलग व्यक्तित्व है, उनका अपना अलग व्यक्तित्व है। मैं 1.4 बिलियन लोगों के लिए हसीन हो सकती हूं, मुझे होना चाहिए, और वह पूरी दुनिया के लिए एक बेहतरीन एथलीट हो सकते हैं और उन्हें होना चाहिए। मैं उनकी नहीं हूं वो मेरे भी नहीं हुए हैं। अभिनेत्री ने कहा कि दोनों अभी एक शानदार पार्टी करने के साथ अपने रिश्ते का जश्न मनाने का फैसला किया है।
Khushi Kapoor: वेदांग से साथ डेटिंग को लेकर फिर चर्चा में आईं खुशी कपूर, फोन के वॉलपेपर ने दिया अफवाहों को हवा
तापसी ने अपनी शादी काफी गोपनीय तरीके से की थी। उन्होंने कहा कि उनकी शादी में दोनों तरफ से बेहद करीबी लोग ही शामिल थे। ये वो लोग थे, जो दोनों की जिंदगी का पिछले 10 साल से हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि शादी काफी निजी और व्यक्तिगत चीज होती है। इसके अलावा उन्होंने इसे गोपनीय बनाने के लिए कोई अतिरिक्त प्रयास नहीं किया था।
Amitabh Bachchan: फैन ने न्यू जर्सी में घर के बाहर लगाया था बिग बी का स्टैच्यू, गूगल मैप्स में मिली यह खास जगह
अपने पति को लेकर उन्होंने कहा कि जो लोग मैथियास को नहीं जानते, उनके लिए उन्हें काफी दुख होता है। उन्होंने कहा कि वह कोई क्रिकेटर या बड़े व्यवसायी नहीं हैं, इसलिए कोई उन्हें नहीं जानता। उन्होंने कहा कि मैथियास वो व्यक्ति हैं, जो शायद बैडमिंटन में सबसे ज्यादा उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। इस दौरान उन्होंने अपने पति को लेकर मजाकिया अंदाज में कहा, "वह काफी दिखाई देता है, काफी चमकता भी है, सफ़ेद सा, इसलिए उसे छुपाना आसान नहीं है।"
Baaghi 4: इस दिन से शुरू होगी 'बाघी 4' की शूटिंग! एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आएंगे टाइगर श्रॉफ