प्रोड्यूसर बने पंकज त्रिपाठी, सीधा यूट्यूब पर रिलीज होगी 'परफेक्ट फैमिली'; यहां देखें ट्रेलर
Perfect Family Trailer: अभिनेता पंकज त्रिपाठी अब बतौर निर्माता शुरुआत कर रहे हैं। वेब सीरीज 'परफेक्ट फैमिली' के जरिए वे बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रहे हैं। इसका ट्रेलर आज गुरुवार को रिलीज हो गया है, जो काफी मजेदार है। साथ ही जरूरी संदेश देने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंकज त्रिपाठी सीरीज 'परफेक्ट फैमिली' के जरिए बतौर प्रोड्यूसर बोहनी कर रहे हैं। इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। सीरीज में नेहा धूपिया, मनोज पहवा, सीमा पहवा, गुलशन देवैया, गिरिजा ओक सहित कई चर्चित सितारे हैं। इस सीरीज में मानसिक सेहत के महत्व पर जोर डाला गया है। किस तरह भारतीय परिवारों में मेंटल हेल्थ को नजरअंदाज किया जाता है। ट्रेलर काफी मजेदार है।
कर्करिया परिवार के इर्द-गिर्द है कहानी
सीरीज का ट्रेलर जार पिक्चर्स के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। सीरीज की कहानी कर्करिया परिवार पर आधारित है। इस संयुक्त परिवार में दादा-दादी, माता-पिता, बुआ सभी रहते हैं। परिवार की सबसे छोटी सदस्य दानी को पैनिक अटैक आते हैं। साइकोलॉजिस्ट (नेहा धूपिया) के पास जाने पर पता चलता है कि दानी हाईली सेंसिटिव है और परिवार का जो माहौल है, उसमें वह एडजस्ट नहीं कर पा रही। मगर, पूरे परिवार के गले यह बात उतर ही नहीं रही कि मेंटल प्रॉब्लम भी हो सकती है।
मेटल हेल्थ प्रॉब्लम 'पागलपन' नहीं
साइकोलॉजिस्ट पूरे परिवार को बुलाती है और तब पता चलता है कि पूरी फैमिली को ही थैरेपी की जरूरत है। मगर, यह इतना आसान नहीं। परिवार के सदस्य ही इसका विरोध करते हैं। फिर, समाज में जैसे-जैसे यह बात पता चलती है कि कर्करिया परिवार थैरेपी ले रहा है तो उन्हें 'पागल' और 'मेंटल' कहा जाता है। परिवार के मुखिया (मनोज पहवा) खुद डॉक्टर के सामने कहते हैं, 'हमें कोई दिमागी बीमारी टच ही नहीं कर सकती'। डॉक्टर मुस्कुराते हुए कहती हैं, 'मैंने नहीं कहा कि आपको कोई दिमागी बीमारी है'।
कब और कहां रिलीज होगी सीरीज?
धीरे-धीरे पूरा परिवार हालात को समझता है और थैरेपी के लिए तैयार होता है। ‘परफेक्ट फैमिली’ एक आठ एपिसोड की सीरीज है, जो सीधे यूट्यूब पर रिलीज होगी। इसे यूट्यूब के पेड मॉडल के तहत पेश किया जाएगा। शुरुआती दो एपिसोड मुफ्त हैं और इसके बाद दर्शक 59 रुपये का भुगतान करके बाकी एपिसोड देख सकते हैं'। सीरीज बेशक गंभीर मुद्दे को उठाती है, मगर अंदाज काफी मजेदार है। यह सीरीज आपको हंसने पर मजबूर करती है। 'परफेक्ट फैमिली' में काफी मजेदार अंदाज में समाज में मानसिक सेहत को लेकर बरकरार जानकारी की कमी को दिखाया गया है। इस सीरीज का प्रीमियर 27 नवंबर को जेएआर सीरीज यूट्यूब चैनल पर होगा'।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.