फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Payal Kapadia confirms her next trio project based on mumbai after success of all we imagine as light

Payal Kapadia: ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ में मुंबई की दमक से पायल को प्यार, अब इसी शहर में बनाएंगी दो और फिल्में

Sat, 11 Jan 2025 08:06 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 11 Jan 2025 08:06 AM IST
सार

Payal Kapadia: 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' की सफलता के बाद पायल कपाड़िया अपनी आगामी फिल्म पर जुट गई हैं। उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर खुलासा किया कि यह मुंबई पर आधारित होगी, जिसकी कहानी उन्होंने लिखनी शुरु कर दी है। 
 

विज्ञापन
Payal Kapadia confirms her next trio project based on mumbai after success of all we imagine as light
पायल कपाड़िया - फोटो : एक्स@@FocusCine_

विस्तार

पायल कपाड़िया के निर्देशन में बनी फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' अपने रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। फिल्म ने 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ‘ग्रांड प्रिक्स’ अवॉर्ड झटका। फिर इसे 82वें गोल्डन ग्लोब में भी नामांकन मिला, हालांकि, अवॉर्ड हासिल करने से यह फिल्म चूक गई। फिल्म के ओटीटी रिलीज के बाद, पायल कपाड़िया कथित तौर पर अपने अगले प्रोजेक्ट पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपाड़िया ने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर अपडेट साझा की है। 
विज्ञापन


मुंबई पर आधारित होगी पायल की अगली फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक पायल ने खुलासा किया कि उन्होंने मुंबई पर आधारित अपनी अगली फिल्म को लिखना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, “यह थोड़ा जल्दी है, लेकिन मैं मुंबई में दो और फिल्में करने और इस तरह की एक ट्रायो बनाने के बारे में सोच रही हूं।”
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Box Office Report: 'गेम चेंजर' के साथ पहले दिन ही हुआ खेला, बॉक्स ऑफिस 'फतेह' नहीं कर सकी सोनू सूद की फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


जाह्नु बरुआ के बयान पर दी प्रतिक्रिया
पायल कपाड़िया ने फिल्म निर्माता जाह्नु बरुआ की आलोचना के बारे में भी बात की, जिन्होंने भारत की ऑस्कर समिति के प्रमुख के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान पायल की फिल्म को तकनीकी रूप से बहुत खराब कहा था। उनके बयान पर कपाड़िया ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनका क्या मतलब था और अगर वह भविष्य में मिलते हैं तो वह उनसे पूछना चाहेंगी। 

यह खबर भी पढ़ें: Los Angeles Wildfires: डिज्नी ने बढ़ाया मदद का हाथ, आग से हुए नुकसान से उबरने के लिए किया इतने करोड़ का दान

'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' के बारे में
इंडो-फ्रेंच सहयोग से बनी 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' में कनी कुसरुति, दिव्या प्रभा, हृदु हारून और छाया कदम मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने 2024 में कान फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड प्रिक्स जीता, साथ ही 2024 में न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल और गोथम अवार्ड्स से सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर पुरस्कार जीता। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इसे वर्ष की अपनी पसंदीदा फिल्मों की सूची में शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed