फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pawan singh dance viral from rise and fall show also ashneer grover angry on arbaz patel

Rise And Fall: शो में ‘तोहरा राजा जी के दिलवा’ गाने पर झूमे पवन सिंह, अशनीर ने इस कंटेस्टेंट को सुनाई खरीखोटी

Sat, 13 Sep 2025 01:35 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 13 Sep 2025 01:35 PM IST
सार

Pawan Singh Dance Video: हाल ही में 'राइज एंड फॉल' शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें भोजपुरी स्टार पवन सिंह जोरदार डांस करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
Pawan singh dance viral from rise and fall show also ashneer grover angry on arbaz patel
पवन सिंह और अशनीर ग्रोवर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'राइज एंड फॉल' रियलिटी शो इन दिनों काफी चर्चाओं में बना हुआ है। इस शो के सुर्खियों में रहने की सबसे बड़ी वजह हैं पवन सिंह, जो कंटेस्टेंट के रूप में मौजूद हैं। दर्शक अभिनेता के अंदाज को देखने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही में शो का नया प्रोमो आया है, जिसमें पवन सिंह का डांस काफी वायरल हो रहा है। इसके अलावा 'राइज एंड फॉल' शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर, अरबाज पटेल पर भड़कते दिख रहे हैं और उन्हें चेतावनी दे रहे हैं। चलिए देखते हैं प्रोमो। 

विज्ञापन

भोजपुरी गाने पर थिरके पवन सिंह
एमएक्स प्लेयर पर 'राइज एंड फॉल' शो का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें कंटेस्टेंट के रूप में शामिल पवन सिंह और आकृति नेगी भोजपुरी गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। अभिनेता 'तोहरा राजा जी के दिलवा टूट जाई' गाने पर जबरदस्त ठुमका लगाते दिख रहे हैं। उनके डांस को देख सभी प्रतियोगी झूमते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amazon MX Player (@mxplayer)


अरबाज पर भड़के अशनीर ग्रोवर
आगे प्रोमो में दिखता है कि शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर, अरबाज पटेल पर आगबबूला होते दिख रहे हैं। अशनीर ने कहा, ‘तीन प्रकार के खंबे होते हैं, एक बिजली का होता है और कुछ फालतू के होते हैं। आप वही खंबे बने हुए हैं। आपको तीन शब्द बोलना हो, तो क्या बोलेंगे?’ इसके जवाब में अरबाज कहते हैं, ‘जो उखाड़ना है उखाड़ लो।’ फिर अशनीर गुस्से से उन्हें कहते हैं कि जाओ यहां से। बाद में शो होस्ट ने अरबाज से कहा कि अगर वो किसी के साथ फाइट करते हैं, तो अशनीर वीकएंड के बीच में आके उन्हें शो से बाहर निकाल देंगे।

यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर पहुंचे दोनों जॉली, अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने ली प्रतियोगियों की क्लास

'राइज एंड फॉल' शो के बारे में
'राइज एंड फॉल' में 16 कंटेस्टेंट शामिल हैं। इसमें अभिनेता अर्जुन बिजलानी, कुबेर सैत, अहाना कुमरा, धनश्री वर्मा, हास्य कलाकार कीकू शारदा, ट्रांस क्रिकेटर अनाया बांगर, व्लॉगर आरुष भोला और अरबाज पटेल और आकृति नेगी समेत भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह भी इसका हिस्सा हैं। ‘शार्क टैंक इंडिया’ के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर इसे होस्ट कर रहे हैं। यह एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed