फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pawan Kalyan will be seen doing martial arts in OG movie will resume shooting after the election results

OG: 'ओजी' में मार्शल आर्ट करते दिखेंगे पवन कल्याण, चुनाव के नतीजे के बाद फिर से शुरू करेंगे शूटिंग

Mon, 27 May 2024 08:43 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 27 May 2024 08:43 AM IST
सार

'ओजी' का निर्देशन सुजीत कर रहे हैं। इस फिल्म में पवन कल्याण मार्शल आर्ट करते हुए दिखाई देंगे। खुद फिल्म के निर्देशक ने ही एक साक्षात्कार में इसके बारे में खुलासा किया है।

विज्ञापन
Pawan Kalyan will be seen doing martial arts in OG movie will resume shooting after the election results
फिल्म 'ओजी' - फोटो : इंस्टाग्राम @dvvmovies

विस्तार

दक्षिण भारतीय अभिनेता पवन कल्याण अपनी आने वाली फिल्म 'ओजी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है। पवन के फैंस उनके एक्शन अवतार को देखने के लिए उतावले हो रहे हैं। इसी बीच 'ओजी' के एक्शन सीन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन


मार्शल आर्ट सीक्वेंस के लिए पवन ने बहाया पसीना
'ओजी' का निर्देशन सुजीत कर रहे हैं। इस फिल्म में पवन कल्याण मार्शल आर्ट करते हुए दिखाई देंगे। खुद फिल्म के निर्देशक ने ही एक साक्षात्कार में इसके बारे में खुलासा किया है। सुजीत ने बताया कि इस मार्शल आर्ट सीक्वेंस को उन्होंने डिजाइन किया है। उन्होंने बताया कि पावरस्टार पवन कल्याण इस सीन को बहुत अच्छे से करना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने पुणे और मुंबई के मार्शल आर्ट मास्टर्स से संपर्क किया और जमकर अभ्यास किया।
विज्ञापन


पवन कल्याण ने लिया यूट्यूब का सहारा
सुजीत ने दिलचस्प बात बताते हुए कहा कि पवन कल्याण ने मार्शल आर्ट सीन के लिए यूट्यूब का भी सहारा लिया। उन्होंने इससे जुड़े कई वीडियो देखे थे और सुजीत से चर्चा की थी कि सीन को किस तरह से आगे बढ़ाया जाए। पवन के कहने पर कुछ बदलाव किए गए और फिर तीन दिन तक शूटिंग की। सुजीत ने बताया कि पहले केवल आधे दिन में ही काम खत्म करने का प्लान बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Taha Shah Badussha: कई बार गुजारिश करने पर ताहा शाह बद्दुशाह के हाथ लग पाई 'हीरामंडी', अभिनेता ने जताई खुशी

चुनाव नतीजों के बाद शूटिंग शुरु करेंगे पवन 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'ओजी' में पवन कल्याण के साथ-साथ श्रिया रेड्डी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। पहले उनका किरदार तब्बू निभाने वाली थी, लेकिन बाद में श्रिया को यह रोल मिल गया। 'ओजी' से जुड़कर श्रिया काफी उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पवन कल्याण फिर से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

Mahesh Babu: बेटे गौतम के दीक्षांत समारोह में उत्साहित पिता महेश बाबू आए नजर, अभिनेता का नया लुक हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed