फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pawan Kalyan Confirms Plans For OG Sequel And Prequel After Film Success He Will Be Part Of This Universe

OG Universe: ‘ओजी’ का बनेगा सीक्वल और प्रीक्वल? पवन कल्याण ने बताई यूनिवर्स को लेकर क्या है मेकर्स की योजना

Fri, 03 Oct 2025 10:33 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 03 Oct 2025 10:33 AM IST
सार

Pawan Kalyan On OG Universe: ‘दे कॉल हिम ओजी’ की सफलता के बाद अब फैंस के मन में बस यही सवाल है कि क्या फिल्म का अगला पार्ट भी आएगा? अब पवन कल्याण ने ओजी के यूनिवर्स और सीक्वल व प्रीक्वल को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।

विज्ञापन
Pawan Kalyan Confirms Plans For OG Sequel And Prequel After Film Success He Will Be Part Of This Universe
पवन कल्याण और सुजीत - फोटो : एक्स@Sujeethsign

विस्तार

पवनव कल्याण की हालिया रिलीज फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी। इसके बाद भी फिल्म ने शानदार कमाई की। फिल्म के रिलीज होने के साथ ही इसके यूनिवर्स को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गईं। साथ ही ‘ओजी’ और ‘साहो’ के बीच भी कनेक्शन को लेकर लोग कयास लगाने लगे। अब खुद पवन कल्याण ने फैंस को ओजी के यूनिवर्स के बारे में जानकारी दी है, जिसके बाद अब ओजी के फैंस में खुशी की लहर है।

विज्ञापन

शुरू में पवन कल्याण को कहानी नहीं आई थी समझ
‘ओजी’ के निर्माताओं ने फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी। इसी कार्यक्रम में बोलते हुए पवन कल्याण ने ओजी के यूनिवर्स और सीक्वल व प्रीक्वल के बारे में भी बात की। इस दौरान पवन कल्याण ने कहा कि वह फिल्म की सफलता और बॉक्स ऑफिस पर सफलता से प्रेरित थे, जिसमें रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग और पहले हफ्ते में दमदार प्रदर्शन शामिल था। उन्होंने कहा, ‘कहानी लिखना आसान है, लेकिन उसे पर्दे पर जीवंत करना मुश्किल है। शुरुआत में मुझे 'ओजी' की पूरी कहानी के बारे में पता ही नहीं था। त्रिविक्रम और सुजीत का नाम लेने के बाद मैं उनसे मिला। सुजीत ने मुझसे कहा, 'तुम जापानी पोशाक में गैंगस्टर बनोगे, तलवार और बंदूक लिए हुए।' उस समय मुझे कहानी पूरी तरह समझ नहीं आई थी, लेकिन जब मैंने अपने बेटे को खुशी से नोट्स पढ़ते देखा, तो मुझे एहसास हुआ कि इस कहानी की इस पीढ़ी के लिए प्रासंगिकता है।’

विज्ञापन

सीक्वल-प्रीक्वल पर काम करेंगे पवन कल्याण
फिल्म को इतना प्यार देने के लिए दर्शकों का आभार जताते हुए पवन कल्याण ने कहा कि 'ओजी' के प्रदर्शन ने इंडस्ट्री के प्रति उनके उत्साह को फिर से जगा दिया है। अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धताओं के बीच ओजी की दुनिया में काम करने पर आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म आजकल के युवाओं की पसंद है। इसलिए मैंने उनसे कहा कि हमें 'ओजी' के सीक्वल और प्रीक्वल पर काम करने दें। मुझे पता है कि जब कोई फिल्म असफल होती है तो कितना निराशाजनक होता है, लेकिन 'ओजी' ने मुझे फिर से फिल्में करने की प्रेरणा दी है। मैं जो समय बचा है, उसमें 'ओजी' की दुनिया को जारी रखना चाहता हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Kantara Chapter 1: ‘सनी संस्कारी..’ से टकराव पर बोले ऋषभ शेट्टी, ‘लोगों को जो फिल्म पसंद आएगी, वही देखेंगे’

Trending Videos

Pawan Kalyan Confirms Plans For OG Sequel And Prequel After Film Success He Will Be Part Of This Universe
फिल्म 'ओजी' में पवन कल्याण - फोटो : एक्स (ट्विटर)
एक हफ्ते में फिल्म ने किया 160 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन
पवन कल्याण और इमरान हाशमी स्टारर ‘दे कॉल हिम ओजी’ का निर्देशन सुजीत ने किया है। सुजीत ने ही प्रभास की ‘साहो’ का भी निर्देशन किया था। सुजीत आगे चलकर ‘साहो’ और ‘ओजी’ को मिलाकर अपना एक यूनिर्स बनाने वाले हैं। इसी में ओजी के सीक्वल और प्रीक्वल भी शामिल होंगे। ‘ओजी’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। फिल्म ने रिलीज के पहले सात दिनों में ही घरेलू स्तर पर 160 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed