{"_id":"66bf4a071a802b1bfd041009","slug":"pavan-malhotra-won-the-national-film-award-for-the-second-time-for-fouja-movie-directed-by-pramod-kumar-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pavan Malhotra: पवन ने दूसरी बार जीता राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 1998 में सोच रहे थे राष्ट्रपति से क्या कहूंगा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pavan Malhotra: पवन ने दूसरी बार जीता राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 1998 में सोच रहे थे राष्ट्रपति से क्या कहूंगा
Fri, 16 Aug 2024 06:16 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 16 Aug 2024 06:16 PM IST
सार
पवन मल्होत्रा ने 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'फौजा' फिल्म में अपने काम के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीत लिया है।
विज्ञापन
पवन मल्होत्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम @pavanrajmalhotra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में दिग्गज अभिनेता पवन मल्होत्रा को भी सम्मानित किया गया है। पवन ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता है। उन्हें यह सम्मान फिल्म 'फौजा' में उनके कमाल के अभिनय के लिए दिया गया है। पुरस्कार को पाकर पवन मल्होत्रा काफी खुश हैं और इस खास मौके पर उन्होंने उन दिनों को भी याद किया, जब उन्हें पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।
विज्ञापन
'फौजा' मेरे दिल के काफी करीब है: पवन
फौजा के लिए पुरस्कार जीतने के बाद पवन मल्होत्रा ने हिंदुस्तान टाइम्स से हुई बातचीत में कहा कि यह फिल्म सेना में जाने की इच्छा की कहानी कहती है और इस वजह से यह उनके दिल के काफी करीब है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतना पीठ थपथपाने के जैसा है।
विज्ञापन
Shabana Azmi: ज्वाला होगा ऋचा-अली की नन्ही बच्ची का नाम? शबाना आजमी ने साझा किया जावेद अख्तर का सुझाव
विज्ञापन
इस फिल्म के लिए मिला था पहला राष्ट्रीय पुरस्कार
पवन राष्ट्रपति के हाथों अपने पहले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को पाने से पहले काफी सोच-विचार में डूबे हुए थे। वो इस बारे में सोच रहे थे कि जब राष्ट्रपति से अवॉर्ड मिलेगा तो वो उनका अभिवादन कैसे करेंगे। पवन ने बताया कि उन्हें 'जय हिंद' कहना सबसे सटीक लगा था। बता दें कि पवन ने 'फकीर' फिल्म में अपने अभिनय के लिए पहली दफा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था, जो साल 1998 में आई थी।
Devara: जूनियर एनटीआर की 'देवरा' का दमदार टीजर जारी, सैफ अली खान की खलनायकी ने दहलाया दर्शकों का दिल
'भाग मिल्खा भाग' और 'जब वी मेट' समेत इन फिल्मों में काम कर चुके हैं पवन मल्होत्रा
पवन मल्होत्रा के फिल्मी करियर की बात करें तो वो सलीम लंगड़े पे मत रो, भाग मिल्खा भाग, मिशन रानीगंज, शैतान, फ्लाइट, एह जनम तुम्हारे लेखे, बाग बहादुर, रोड़ टू संगम, 50 लाख, सुपर सिंह, पंजाब 1984, मुबारकां, तेरा क्या होगा लवली, रुस्तम, बदमाश कंपनी, भिंडी बाजार, ओएमजी 2, बैंग बैंग, दिल्ली 6, जब वी मेट, शौर्य, जुड़वा 2, डॉन और परदेस समेत कई फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।
Priyanka Chopra: 'सिटाडेल 2'-'द ब्लफ' में दिखेगा प्रियंका चोपड़ा का जलवा, हेड्स ऑफ स्टेट में होगा धांसू एक्शन