फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Parineeti Chopra Share a reel on Amar Singh Chamkila Amarjot song Pehle Lalkare Naal see amazing video here

Parineeti Chopra: 'चमकीला' के गाने पर मेकअप करते हुए थिरकती नजर आईं परिणीति, वैनिटी वैन का वीडियो हुआ वायरल

Wed, 10 Apr 2024 02:22 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Wed, 10 Apr 2024 02:22 PM IST
सार

'चमकीला' में दिलजीत दोसांझ अमर सिंह चमकीला और परिणीति अमरजोत का किरदार निभा रही हैं। परिणीति ने इंस्टाग्राम पर  चमकीला और अमरजोत के एक गाने 'पहले ललकारे नाल' पर एक रील शेयर किया, जो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Parineeti Chopra Share a reel on Amar Singh Chamkila Amarjot song Pehle Lalkare Naal see amazing video here
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म 'चमकीला' रिलीज के लिए तैयार है। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों को अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। वहीं, परिणीति ने फिल्म की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर एक फिल्म के असली किरदार चमकीला और अमरजोत के गाने का वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 

परिणीति ने शेयर किया रील
गौरतलब है कि फिल्म में दिलजीत दोसांझ अमर सिंह चमकीला और परिणीति अमरजोत का किरदार निभा रही हैं। फिलहाल चमकीला के मुख्य कलाकार और टीम फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई है। इसी कड़ी में परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर वैनिटी वैन से एक रील शेयर किया। रील में मेकअप करते हुए परिणीति चमकीला और अमरजोत के एक गाने 'पहले ललकारे नाल' पर थिरकते हुए देखा जा सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra



Heeramandi One Take Song: ‘हीरामंडी’ में भंसाली चले शक्ति सामंत की राह, सोनाक्षी पर फिल्माया वन टेक गाना

विज्ञापन
विज्ञापन

चमकीला और अमरजोत थे दिग्गज
सफेद ड्रेस के साथ डेनिम जैकेट में परिणीति बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। वहीं, रील शेयर करते हुए परीणिती ने कैप्शन में लिखा, 'वाह...क्या गाना है। चमकीला और अमरजोत ऐसे दिग्गज थे, जिन्हें दुनिया फिर कभी नहीं पा सकेगी।' गौरतलब है कि चमकीला 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज होगी, जिसमें अमर सिंह चमकीला के गरीबी से निकलकर 80 के दशक में संगीत जगत अपनी आवाज के जादू बिखेरने की कहानी को दिखाया जाएगा। मालूम हो कि महज 27 साल की उम्र में अमर सिंह चमकीला  ने बुलंदियों को छु लिया था, जिसके बाद चमकीला और अमरजोत की हत्या कर दी गई। 

Prithviraj Sukumaran Salaar 2 Update: पृथ्वीराज के फैंस के लिए खुशखबरी, सालार 2 की रिलीज डेट से उठाया पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed