Parineeti Chopra: परिणीति के चेहरे पर नजर आया प्रेग्नेंसी ग्लो, एलान के बाद पहली बार पब्लिक इवेंट में दिखीं
Parineeti Chopra After Pregnancy Announcement: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा हाल ही में एक इवेंट में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अनारकली सूट पहना हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिणीति के चेहरे पर दिखा ग्लो
एक कार्यक्रम में पहुंचीं परीणीति पारंपरिक काले अनारकली सूट में नजर आईं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो दिख रहा था। जैसे ही उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए, फैन्स ने सोशल मीडिया पर जमकर प्यार लुटाया।
विज्ञापन विज्ञापन
इंस्टाग्राम पोस्ट से किया ऐलान
बता दें अभिनेत्री और उनके पति राघव चड्ढा ने बीते 25 अगस्त को इंस्टाग्राम पर अपने नए सफर की घोषणा की थी। उन्होंने एक प्यारे कैप्शन के साथ बताया था कि उनकी छोटी सी खुशी आने वाली हैं। इसके बाद से ही प्रशंसकों, दोस्तों और बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं भेजनी शुरू कर दीं।
परीणीति और राघव की प्रेम कहानी
यह रिश्ता भी कम दिलचस्प नहीं रहा। लंबे समय से एक-दूसरे को जानने के बावजूद उनकी नजदीकियां लंदन में हुए एक एलुमनाई इवेंट से बढ़नी शुरू हुईं। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और आखिरकार मई 2023 में दोनों ने दिल्ली में सगाई की। कुछ ही महीनों बाद, सितंबर में उदयपुर की झीलों के बीच उन्होंने करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। शादी के बाद साझा की गई तस्वीरों में दोनों ने लिखा था कि हमारी पहली मुलाकात से ही दिलों ने कह दिया था कि यह सफर हमेशा का होगा।
वर्कफ्रंट पर परिणीति चोपड़ा
काम की बात करें तो आखिरी बार परिणीति इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ थे। उसके बाद से उन्होंने कोई फिल्म अब तक नहीं की है।