फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pankaj Tripathi Theatre Come Back In Lailaaj Play With Daughter Aashi After 12 Years

12 साल बाद फिर से थिएटर में अभिनय करेंगे पंकज त्रिपाठी, इस दिन बेटी के साथ शेयर करेंगे स्टेज

Fri, 06 Feb 2026 09:07 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 06 Feb 2026 09:07 PM IST
सार

Pankaj Tripathi Show: एक्टर पंकज त्रिपाठी 12 साल बाद एक बार फिर थिएटर में कदम रखने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में दी। जानिए वे किस प्ले में एक्ट करने वाले हैं।
 

विज्ञापन
Pankaj Tripathi Theatre Come Back In Lailaaj Play With Daughter Aashi After 12 Years
परिवार के साथ पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

12 साल के लंबे अंतराल के बाद पंकज त्रिपाठी एक बार फिर थिएटर एक्टिंग में कदम रखने वाले हैं। वे म्यूजिकल कॉमेडी प्ले ‘लाइलाज’ में एक्ट करते नजर आएंगे। प्ले का निर्माण त्रिपाठी के होम बैनर रूपकथा रंगमंच के तहत किया गया है। इसे मृदुला त्रिपाठी ने प्रोड्यूस किया है, जो पंकज त्रिपाठी की पत्नी हैं। पंकज त्रिपाठी शो के को-प्रोड्यूसर हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

पंकज का होगा कैमियो रोल
‘लाइलाज’ में पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी एक्ट करेंगी। साथ ही प्ले में पंकज का भी कैमियो देखने को मिलेगा। ‘लाइलाज’ एक म्यूजिकल कॉमेडी स्टेज प्ले है। इस प्ले में वे पहली बार अपनी बेटी आशी त्रिपाठी के साथ भी स्टेज शेयर करेंगे। प्ले को फेमस थिएटर कलाकार फैज मोहम्मद खान ने लिखा और निर्देशित किया है। यह स्टेज प्ले 8 फरवरी को रंगशारदा, मुंबई में प्रीमियर के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Pankaj Tripathi Theatre Come Back In Lailaaj Play With Daughter Aashi After 12 Years
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
विनम्र होना सीखा
अपने स्टेज पर लौटने के बारे में पंकज त्रिपाठी ने कहा, ‘थिएटर ही वह जगह है, जहां से एक एक्टर के रूप में मेरे सफर की शुरुआत हुई थी। मेरे लिए ये अनुभव नॉस्टैल्जिक और वापस जमीन से जोड़ने वाला है। जहां सिनेमा ने मुझे नाम दिया, वहीं थिएटर ने लगातार चुनौतियों से निपटना और विनम्र होना सिखाया है।’

View this post on Instagram

A post shared by Faiz Mohammed Khan (@faizmohammedkhan)


विज्ञापन

बेटी के साथ स्टेज शेयर करेंगे अभिनेता
अपनी बेटी के साथ स्टेज शेयर करने के अनुभव पर पंकज त्रिपाठी ने कहा, ‘आशी को परफॉर्म करते देखना उनके जीवन के सबसे इमोशनल अनुभवों में से एक रहा। थिएटर अनुशासन, धैर्य और कला के प्रति सम्मान सिखाता है। यह आशी के लिए सबसे बढ़िया जगह है, जहां से आशी अपने एक्टिंग के सफर की शुरुआत कर सकती हैं।

पंकज त्रिपाठी का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी आखिरी बार साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आए थे। फिल्म में पंकज के काम की काफी तारीफ हुई थी। वहीं उनकी आने वाली फिल्मों में ‘पारिवारिक मनु रंजन’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ हैं। ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed