फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pankaj tripathi brother in law accident and Celebrities dead in Road Accident Vaibhavi upadhyay danish zehen

Celebrities Road Accident: इन सितारों को निगल गई सड़क, किसी ने तेज रफ्तार तो किसी ने लापरवाही में गंवाई जान

Sun, 21 Apr 2024 05:10 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 21 Apr 2024 05:10 PM IST
सार

फिल्म और टीवी जगत के कई ऐसे सितारे थे, जिन्होंने अपनी जान सड़क दुर्घटना में गंवा दी। आज ऐसी ही कुछ सितारों के बारे में हम जानेंगे जो दुर्घटना का शिकार हुए। शनिवार को अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Pankaj tripathi brother in law accident and Celebrities dead in Road Accident Vaibhavi upadhyay danish zehen
सितारे जिन्होंने सड़क हादसे में गंवाई जान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी बॉलीवुड सितारे के करीबी की सड़क दुर्घटना में जान चली गई हो। मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह के बेटे ने भी अपनी जान सड़क दुर्घटना में गंवा दी थी। आज हम उन सितारों के बारे में जानेंगे, जिनकी जान सड़क दुर्घटना में चली गई।

विज्ञापन

Pankaj tripathi brother in law accident and Celebrities dead in Road Accident Vaibhavi upadhyay danish zehen
वैभवी उपाध्याय - फोटो : इंस्टाग्राम

वैभवी उपाध्याय

टीवी अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की मौत 23 मई 2023 को एक सड़क दुर्घटना में हो गई। वैभवी अपने मंगेतर के साथ कार में हिमाचल प्रदेश की तीर्थन घाटी घूमने के लिए निकली थीं। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में वैभवी की मौके पर ही मौत हो गई थी। वैभवी टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री थीं। उन्होंने ‘सीआईडी’, ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’, ‘क्या कसूर है अमला का’ जैसे शो किए थे। टीवी के अलावा वैभवी ने दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ में भी काम किया था।
पति विग्नेश शिवन पर प्यार लुटाती दिखीं नयनतारा

विज्ञापन
विज्ञापन

Pankaj tripathi brother in law accident and Celebrities dead in Road Accident Vaibhavi upadhyay danish zehen
भक्ति बर्वे - फोटो : सोशल मीडिया

भक्ति बर्वे 

भक्ति बर्वे एक मशहूर अदाकारा रह चुकी हैं। भक्ति टीवी, फिल्म और थिएटर का एक जाना-पहचाना नाम थीं। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो प्रजेंटर के तौर पर की थी। कुंदन शाह की फिल्म दो यारों से उन्हें एक खास पहचान मिली। साल 2001 में  52 वर्ष की उम्र में एक सड़क दुर्घटना में उनकी जान चली गई।

विज्ञापन

Pankaj tripathi brother in law accident and Celebrities dead in Road Accident Vaibhavi upadhyay danish zehen
दानिश जेहन - फोटो : सोशल मीडिया

यूट्यूबर दानिश जेहन

दानिश जेहन यूट्यूब की दुनिया के सितारे कहे जाते थे। एक मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले दानिश ने अपने यूट्यूब चैनल की बदौलत महज 21 साल की उम्र में ही काफी नाम कमा लिया था। अपने यूट्यूब चैनल पर दानिश लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट बनाते थे। यूट्यूब पर उनके ढेर सारे फॉलोवर्स भी थे। साल 2018 में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसके चलते उनकी मौत हो गई। एमटीवी के रियलिटी शो 'एस ऑफ स्पेस' का भी हिस्सा रह चुके थे।

Pankaj tripathi brother in law accident and Celebrities dead in Road Accident Vaibhavi upadhyay danish zehen
रेखा सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

रेखा सिंधु

कन्नड़ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रेखा सिंधु की भी मौत एक सड़क हादसे में हुई थी। रेखा तमिल और कन्नड़ की टीवी एक्ट्रेस थीं। चेन्नई-बेंगलुरु हाईवे पर अभिनेत्री की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें अभिनेत्री समेत कार में सवार तीन अन्य लोगों की भी मौत हो गई थी।

Pankaj tripathi brother in law accident and Celebrities dead in Road Accident Vaibhavi upadhyay danish zehen
सोनिका चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

सोनिका चौहान

सोनिका चौहान एक टीवी एंकर और मॉडल थीं। उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया था। अभिनेत्री एक स्पोर्ट्स एंकर भी थीं। साल 2017 में उनकी मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। दुर्घटना के समय सोनिका के बॉयफ्रेंड कार चला रहे थे। उनपर आरोप था कि नशे की हालत में वह तेज रफ्तार से कार चला रहे थे, जिसकी वजह से हादसा हुआ। 
Priyanka Chopra: मेट गाला 2024 में नहीं देख पाएंगे प्रियंका चोपड़ा के फैशन का जलवा, नहीं होंगी शामिल, बताई वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed