फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pankaj Tripathi Bought Two Flats In Mumbai Along With His Wife And Daughter In More Than 10 Crores

Pankaj Tripathi: पत्नी और बेटी के साथ मिलकर पंकज ने मुंबई में खरीदे दो फ्लैट, कुल इतनी है कीमत

Tue, 30 Sep 2025 04:47 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 30 Sep 2025 04:47 PM IST
सार

Pankaj Tripathi New Property: अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने मुंबई में दो नए फ्लैट्स खरीदे हैं। जानिए कितनी है उनकी कीमत और किस एरिया में हैं ये फ्लैट्स?

विज्ञापन
Pankaj Tripathi Bought Two Flats In Mumbai Along With His Wife And Daughter In More Than 10 Crores
पंकज त्रिपाठी, मृदुला त्रिपाठी और आशी त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम-@mrids_

विस्तार

पंकज त्रिपाठी की गिनती मौजूदा वक्त में बॉलीवुड के सबसे व्यस्त रहने वाले कलाकारों में होती है। काफी लंबे संघर्ष के बाद अब अभिनेता करियर के उस मुकाम पर हैं, जहां फिल्म में उनकी मौजूदगी दर्शकों को खींचती है। अब पंकज त्रिपाठी ने अपनी पत्नी मृदुला त्रिपाठी और बेटी आशी के साथ मिलकर मुंबई में दो अपार्टमेंट खरीदे हैं।  

विज्ञापन

बेटी के साथ अंधेरी वेस्ट में खरीदा फ्लैट
रियल एस्टेट मार्केटप्लेस स्कॉयरयार्ड्स द्वारा इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (आईजीआर) द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अभिनेता ने 10.85 करोड़ रुपये में मुंबई में दो अपार्टमेंट खरीदे हैं। पहला अपार्टमेंट अंधेरी वेस्ट स्थित सीब्लिस बिल्डिंग में है, जिसे पंकज त्रिपाठी ने अपनी बेटी आशी के साथ मिलकर खरीदा। इसकी कीमत 9.98 करोड़ रुपये है। इस घर का क्षेत्रफल लगभग 2,372 वर्ग फुट है और इसमें तीन कार पार्किंग की सुविधा है। इस सौदे पर करीब 59.89 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस जमा की गई है। यह रजिस्ट्री जुलाई 2025 में हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

Pankaj Tripathi Bought Two Flats In Mumbai Along With His Wife And Daughter In More Than 10 Crores
पंकज ने मुंबई स्थित इन दोनों बिल्डिग में खरीदे फ्लैट - फोटो : अमर उजाला

पत्नी और बेटी ने कांदिवली वेस्ट में खरीदा अपार्टमेंट
दूसरा अपार्टमेंट कांदिवली वेस्ट की आशापुरा हेरिटेज बिल्डिंग में लिया है। इसे पंकज की पत्नी मृदुला त्रिपाठी और बेटी आशी ने खरीदा है। इस घर की कीमत 87 लाख रुपये है और इसका आकार लगभग 425 वर्ग फुट है। इसके लिए 4.35 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस दी गई है। यह रजिस्ट्री सितंबर 2025 में पूरी हुई।

‘मेट्रो इन दिनों में’ नजर आए थे पंकज
वर्कफ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आए थे। अनुराग बासु द्वारा निर्देशित इस मल्टीस्टारर फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। वहीं उनके आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनमें ‘मिर्जापुर फिल्म’ और ‘पारिवारिक मनुरंजन’ शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed