Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी बने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार का चेहरा, बोले- ‘मेरे लिए सम्मान की बात’
Khelo India Youth Games: अभिनेता पंकज त्रिपाठी को खेलो इंडिया यूथ गेम्स बिहार का चेहरा बनाया गया है। इस मौके पर अभिनेता ने खुशी जताई है। जानिए एक्टर ने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार से आने वाले बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार का चेहरा बने हैं। बिहार के सबसे बड़े खेल आयोजनों में शामिल खेलो इंडिया यूथ गेम्स में देश भर के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। पंकज त्रिपाठी भी इस आयोजन में शामिल हुए और अपने राज्य का चेहरा बनने पर अभिनेता ने खुशी जताई और इसे अपने लिए गर्व की बात बताया।
‘बिहार में खेलों का आयोजन होते देखना गर्व की बात’
बिहार के प्रेरक चेहरे के रूप में आमंत्रित किए गए पंकज त्रिपाठी ने इस मौके पर कहा, “मेरे लिए अपने गृह राज्य में खेलो इंडिया यूथ गेम्स से जुड़ना एक बड़ा सम्मान है। बिहार में इन खेलों का आयोजन होते देखना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए बिहार सरकार और खेल अधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई।
हमारे युवाओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित करना सिर्फ शारीरिक शक्ति का निर्माण करने के बारे में नहीं है, बल्कि यह अनुशासन और आत्म-विश्वास को बढ़ावा देने के बारे में है। मुझे उम्मीद है कि बिहार के प्रेरक चेहरे के रूप में मेरी भागीदारी युवा लड़कों और लड़कियों को बड़े सपने देखने, सक्रिय रहने और गर्व के साथ बिहार व भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित करेगी।”
यह खबर भी पढ़ें: Border 2: ‘संदेश आते हैं’ साॅन्ग का नया वर्जन होगा तैयार, सोनू निगम संग इस सिंगर की सुनने को मिलेगी आवाज
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के जरिए बिहार में धीरे-धीरे खेलों के प्रति जागरुकता बढ़ रही है और प्रदेश से नए-नए खिलाड़ी निकल रहे हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स बिहार का अब तक का सबसे बड़ा खेलों को लेकर होने वाला आयोजन है। पंकज त्रिपाठी का इस आयोजन से जुड़ना बिहार के युवाओं को और भी प्रोत्साहित करता है।
यह खबर भी पढ़ें: B Praak: ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां…’ आईपीएल मैच में बी प्राक का सेना को सलाम, अपनी परफॉर्मेंस से बांधा समा