Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Panchayat Season 5 Exclusive: Prahlad aka Faisal Malik talks about Upcoming Series

पंचायत सीजन 5: बबलू-डबलू के फैन हैं प्रह्लाद चा, अलग फिल्म की कर डाली डिमांड, इस बार सीरीज में क्या होगा खास?

Sat, 28 Nov 2026 07:26 AM IST
Akash Khare Akash Khare
Updated Sat, 28 Nov 2026 07:26 AM IST
सार

  • Faisal Malik: 'पंचायत सीजन 5' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
  • इस चर्चित वेब सीरीज पर फिल्म का एलान भी हो ही चुका है।
  • पांचवें सीजन में क्या खास होने वाला है, इसे लेकर प्रह्लाद चा यानी एक्टर फैसल मलिक ने बात की।

विज्ञापन
Panchayat Season 5 Exclusive: Prahlad aka Faisal Malik talks about Upcoming Series
फैसल मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज 'पंचायत' के पिछले चार सीजन काफी दिलचस्प रहे। हर किरदार ने दर्शकों पर असर छोड़ा है। सीरीज के डायलॉग लोगों की जुबान पर चढ़ गए। कुछ पंचलाइन मीम की सूरत लेकर सोशल मीडिया पर छा गईं। अब यह सीरीज अपने पांचवें सीजन के साथ दस्तक देने को तैयार है। क्या होगा इस बार खास? अमर उजाला से बातचीत में प्रह्लाद चा ने थोड़ा संकेत दिया है...

विज्ञापन
Trending Videos

Panchayat Season 5 Exclusive: Prahlad aka Faisal Malik talks about Upcoming Series
फैसल मलिक - फोटो : अमर उजाला

लव-लाफ्टर और हैप्पीनेस का मिलेगा डोज
अभिनेता फैसल मलिक ने प्रह्लाद चा का रोल बहुत शानदार तरीके से निभाया है। उनसे जब पूछा गया कि इस सीजन में क्या खास देखने को मिलेगा? अभिनेता ने जवाब दिया, 'नया तो हमेशा ही कुछ होता है। इस बार मजा बहुत ज्यादा आने वाला है। लव लाफ्टर और हैप्पीनेस से भरा शो है सीजन 5'।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस गांव में सीरीज की शूट हुईस, वहां सुकून मिला
'प्रह्लाद चा' से जब पूछा गया कि इस गांव ने आपको क्या सिखाया इतने साल में? अभिनेता ने जवाब दिया, 'सुकून मिलता है। शांत रहना सिखाया है जिंदगी में। भागदौड़ से अच्छा है कि कुछ देर बैठ जाइए और शांति से कुछ सोचिए। यहां दृष्टिकोण ज्यादा क्लियर रहता है'। बता दें कि 'पंचायत' सीरीज की शूटिंग मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के महोडिया गांव में हुई है।

विज्ञापन

बबलू डबलू पांचवें सीजन में दिखाएंगे कमाल?
फैसल मलिक से जब पूछा गया कि कभी ऐसा सोचा हो कि इसकी जगह यह रोल मिला होता पंचायत में?
उन्होंने कहा, 'कभी ऐसा नहीं रहा। जो मिला है, वह बहुत अच्छा मिला है। मुझे मजा आता है। हां, वो दोनों जो क्रिमिनल न बबलू-डबलू वह बहुत पसंद हैं। इस सीजन में वो दोनों बेस्ट पार्ट हैं। मैं उनका फैन हूं। उन पर फिल्म बननी चाहिए'।

बिनोद का यह डायलॉग पसंदीदा 
एक्टर से पूछा गया कि अगर 'पंचायत' सीरीज से किसी दूसरे किरदार का कोई और फेमस डायलॉग बोलने का मौका मिले तो कौन सा डायलॉग बोलना चाहेंगे? 
एक्टर ने जवाब दिया, 'अशोक जो डायलॉग है, 'गरीब हैं गद्दार नहीं'।
फैसल मलिक से जब पूछा गया कि इस बार सचिव जी के साथ क्यो होने वाला है? इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'आप जब शो देखेंगे, वह तब आपको पता चलेगा'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed