फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   panchayat actor aasif khan heart attack shares picture

Aasif Khan: पंचायत सीरीज के एक्टर आसिफ खान को आया हार्ट अटैक, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी; बोले- ‘एक पल में सब'

Tue, 15 Jul 2025 06:05 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 15 Jul 2025 06:05 PM IST
सार

Panchayat fame actor Aasif Khan Heart Attack: एक्टर आसिफ खान जिन्हें वेब सीरीज 'पंचायत' में दामाद जी के किरदार के लिए पहचाना जाता है, उन्हें हाल ही में हार्ट अटैक आया। यह जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर की।

विज्ञापन
panchayat actor aasif khan heart attack shares picture
आसिफ खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @aasifkhan_1

विस्तार

पंचायत सीरीज के एक्टर आसिफ खान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेता को दो दिन पहले हार्ट अटैक आया था जिसके बारे में उन्होंने अब जानकारी दी है। अभिनेता ने एक तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल नोट शेयर किया है।
विज्ञापन


आसिफ खान ने नोट में क्या लिखा? 
आसिफ खान ने एक नोट शेयर करते हुए लिखा- 'पिछले 36 घंटों में मैंने महसूस किया कि जिंदगी में कुछ भी हो सकता है। जिदंगी को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। हमेशा जिदंगी के लिए शुक्रगुजार रहिए।' उन्होंने आगे लिखा- 'याद रखिए जिंदगी में आपके लिए कौन अहम है और हमेशा उन्हें अपने साथ रखें। जिंदगी एक तोहफा है और इसे हमेशा संजोते रहें।'
विज्ञापन


Trending Videos

मैं रिकवर कर रहा हूं- आसिफ खान
इसके अलावा आसिफ ने एक और स्टोरी शेयर करते हुए अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने एक और नोट शेयर करते हुए लिखा है, 'कुछ घंटों से मैं हेल्थ इश्यूज से जूझ रहा हूं। अस्पताल में भी भर्ती हुआ था। ये बताते हुए खुशी है कि मैं रिकवर कर रहा हूं और बेहतर महसूस कर रहा हूं।' 

आसिफ ने आगे लिखा, 'मैं आप सभी के प्यार, चिंता और शुभकामनाओं की सराहना करता हूं। आप लोगों का सपोर्ट ही मेरे लिए सबकुछ है। मैं जल्दी ही वापस लौटूंगा। तब तक अपने ख्यालाें में मुझे रखने के लिए शुक्रिया।'

विज्ञापन

panchayat actor aasif khan heart attack shares picture
पंचायत वेब सीरीज के एक सीन में आसिफ खान - फोटो : Instagram @aasifkhan_1
इन फिल्मों और सीरीज में आए नजर
पंचायत सीरीज से फेम पाने वाले आसिफ ने कई फिल्मों और सीरीज में काम किया है। इनमें ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’, ‘परी’, ‘पगलैट’, ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’, ‘काकूदा’ और इसी साल आई ‘द भूतनी’ शामिल हैं। इसके अलावा वो ‘पंचायत’ के अलावा भी कई वेब सीरीज में नजर आए हैं। इनमें ‘मिर्जापुर’ ‘जमतारा’, ‘पाताल लोक’ और ‘देहाती लड़के’ जैसे शो शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed