Humaira Asghar: कई महीने पहले हो गई थी PAK एक्ट्रेस हुमैरा की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
Pakistan Actress-Model Humaira Asghar Ali: पाकिस्तानी अभिनेत्री और मॉडल हुमैरा असगर कराची के एक अपार्टमेंट में कुछ दिन पहले मृत मिलीं। अब उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर इस दुनिया में नहीं रहीं। बीते दिनों कराची के एक अपार्टमेंट में वे मृत पाई गईं। पुलिस के अनुसार कराची के अपार्टमेंट में हुमैरा का शव सड़ने की हालत तक पहुंच चुका था। अब अभिनेत्री की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार हुमैरा की मौत करीब आठ से 10 महीने पहले ही हो गई थी।
कई टीवी सीरिलय और फिल्मों में किया काम
32 वर्षीय हुमैरा अकेली रहती थीं और उन्होंने कई टेलीविजन धारावाहिकों और दो फिल्मों में भी काम किया था। पिछले हफ्ते फ्लैट खाली करने के अदालती आदेश पर अमल करते समय पुलिस टीम को उनका शव सड़ी-गली अवस्था में मिला। जियो न्यूज ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि शव बुरी तरह सड़ चुका था और बरामदगी के समय उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी।
मौत का कारण पता लगा पाना असंभव
मोस्टमार्टम रिपोर्ट के निष्कर्षों के अनुसार, शव सड़ने की अंतिम अवस्था में था। चेहरे की मांसपेशियां पूरी तरह से क्षीण हो चुकी थीं। उंगलियों और नाखून हड्डियों में सिमट गए थे। अभिनेत्री के शव की स्थिति यह हो चली कि हड्डियां छूने पर ही टूटने लगीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि सड़न की स्थिकी की वजह से इस समय मौत का सही कारण तय करना असंभव है। हालांकि, जियो न्यूज के अनुसार, डीएनए प्रोफाइलिंग और विष विज्ञान परीक्षण चल रहे हैं। इनसे और जानकारी मिलने की उम्मीद है।
Gangster Movies: गैंगस्टर पर आधारित शानदार फिल्में, 'मालिक' से लेकर कई फिल्मों के नाम हैं शामिल
असामान्य चुनौतियां पेश कर रहा मामला
हुमैरा के परिवार ने गुरुवार को उसके अवशेष प्राप्त किए और उन्हें एम्बुलेंस से लाहौर पहुंचाया गया। इससे पहले दक्षिण क्षेत्र के डीआईजी असद रजा ने कहा था कि हुमैरा के परिवार के सदस्यों ने अभिनेत्री के शव को लेने और दफनाने से साफ इनकार कर दिया है। दावा किया कि उन्होंने पिछले दो वर्षों में उससे नाता तोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि यह मामला असामान्य चुनौतियां पेश करता है, क्योंकि इतने लंबे समय तक शव का पता नहीं चला और न ही किसी पड़ोसी ने उसकी जांच की और न ही किसी को कोई शक हुआ।