फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pakistani Actress Humaira Asghar Parents Expressed Doubt Over Death

Humaira Asghar: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर की मौत पर पिता ने जताया शक, बोले- जिसने उसे नुकसान पहुंचाया…’

Thu, 17 Jul 2025 11:27 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 17 Jul 2025 11:27 AM IST
सार

Pakistani Actress Humaira Asghar Tragic Death: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर की मौत को लेकर अब उसके पिता ने शक जताया है। इस एक्ट्रेस का शव सड़ने की हालत में कराची अपार्टमेंट में मिला। जानिए, हुमैरा असगर के पिता का क्या कहना है?

विज्ञापन
Pakistani Actress Humaira Asghar Parents Expressed Doubt Over Death
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर - फोटो : इंस्टाग्राम@humairaaliofficial

विस्तार

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर की मौत की खबर सामने आई तो उसके पिता ने शव लेने से इंकार कर दिया था। अब वह इस बात को गलत बता रहे हैं। साथ ही अपनी बेटी की मौत को लेकर भी शक जता रहे हैं। वह हुमैरा की मौत को नेचुरल मानने को तैयार नहीं है। एक लोकल पाकिस्तानी टीवी चैनल को हुमैरा के माता-पिता ने इंटरव्यू दिया है, जिसमें हुमैरा से जुड़े कई राज भी खोले हैं। 

विज्ञापन


हुमैरा का शव लेने से नहीं किया इंकार 
एक लोकल पाकिस्तानी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में हुमैरा के पिता डॉ. असगर कहते हैं, ‘यह बात सच नहीं है कि हमने हुमैरा शव लेने से इनकार कर दिया। मैंने लीगल प्रोसेस पूरा होने के बाद अपने बेटे को हुमैरा का शव लेने के लिए कराची भेजा था। दरअसल, पोस्टमार्टम का प्रोसेस अभी पूरा नहीं हुआ था तो  हमें इंतजार करना पड़ा।’  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Humaira Asghar: 10 लाेगों को भेजा एक ही मैसेज, नहीं मिला जवाब; हुमैरा की पासवर्ड वाली डायरी से खुलेंगे कई राज 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की मौत पर जताया शक 
हुमैरा असगर के पिता आगे कहते हैं, ‘मैं खुद कराची नहीं गया लेकिन मुझे लगता है कि मेरी बेटी के साथ कुछ बुरा हुआ है। उसका शव उल्टे मुंह पड़ा मिला था और फ्लैट के दरवाजों की हालत संदिग्ध लग रही थी। जिसने भी उसे नुकसान पहुंचाया है, शायद उसे खुदा का खौफ नहीं है।’ हुमैरा के माता-पिता एक तरफ एक्ट्रेस की माैत पर शक जता रहे हैं, वहीं सिंध पुलिस की तारीफ भी करते हैं। उनका कहना है कि पुलिस जिम्मेदारी से अपना काम कर रही है।



फाइनेंशियल प्रॉब्लम नहीं थी 
हुमैरा असगर के पिता ने यह भी बताया कि उनकी बेटी को कोई फाइनेंशियल प्रॉब्लम नहीं थी। वह कहते हैं, ‘हुमैरा की इनकम अच्छी थी और फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी थी। हमें उसके कमरे से महंगी ड्रेसेस मिलीं जो उसने कभी पहनी ही नहीं थी। अगर उसने किराया या बिजली का बिल नहीं चुकाया था, तो यह उसकी मृत्यु के बाद ही हुआ होगा।’
हुमैरा के पिता आगे कहते हैं, ‘हुमैरा अपने काम में पूरी तरह व्यस्त रहती थी और गरीब बच्चों की देखभाल करती थी। उसने कभी परिवार की प्रॉपर्टी में अपना हिस्सा नहीं मांगा। वह ऐसी बातें करने वाली लड़की नहीं थी।’ हुमैरा के पिता ने यह भी बताया कि परिवार की मर्जी से वह शोज बिजनेस में शामिल हुई थी। साथ ही इनके रिश्ते में कोई अनबन नहीं थी, हुमैरा अक्सर माता-पिता से मिलने आती थी, उनके कॉन्टैक्ट में रहती थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed