फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   pa ranjith breaks silence after being booked in stuntman sm raj death case vettuvam film set

SM Raju Death: केस दर्ज होने के बाद स्टंटमैन की मौत पर डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नियमों का किया था पालन

Tue, 15 Jul 2025 03:22 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 15 Jul 2025 03:22 PM IST
सार

Pa. Ranjith On SM Raju Death: स्टंटमैन एस एम राजू की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। डायरेक्टर समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद अब फिल्ममेकर पा.रणजीत ने मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
pa ranjith breaks silence after being booked in stuntman sm raj death case vettuvam film set
स्टंटमैन एसएम राजू - फोटो : एक्स- @beemji

विस्तार

सोमवार को तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया। फिल्म 'वेट्टुवम' के सेट पर हुए एक दर्दनाक हादसे में अनुभवी स्टंटमैन मोहन राज (एसएम राजू) की जान चली गई। ये हादसा तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले में 13 जुलाई को उस समय हुआ जब एक खतरनाक एक्शन सीन की शूटिंग की जा रही थी। हादसे के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कई लोगों के खिलाफ केस हुआ दर्ज 
इस घटना के बाद फिल्म के निर्देशक पा. रणजीत, स्टंट डायरेक्टर दिलीप सुब्बारायन समेत तीन दूसरे लोगों के खिलाफ लापरवाही और गैर इरादतन हत्या जैसे गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1), 125 और 289 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस दुर्घटना के वीडियो ने फिल्मी सेट्स की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब इस मामले पर डायरेक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। 
विज्ञापन

 


फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने जताया दुख
फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर मोहन राज की मृत्यु पर गहरा दुख जताया है। बयान में कहा गया है कि मोहन राज, जो वर्षों से एक भरोसेमंद और सम्मानित स्टंटमैन थे, उनके बिना सेट सूना लग रहा है। टीम का कहना है कि हर संभव सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाया गया था, फिर भी ये दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया।

डायरेक्टर ने की आधिकारिक पोस्ट 
फिल्म के डायरेक्टर पा.रणजीत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, '13 जुलाई की सुबह तमिलनाडु के नागपट्टिनम में फिल्म 'वेट्टुवम' की शूटिंग के दौरान अनुभवी स्टंट कलाकार और हमारे प्रिय सहयोगी मोहन राज का अचानक निधन हो गया। ये हादसा पूरी टीम के लिए बेहद चौंकाने वाला और दिल तोड़ने वाला है।'


उन्होंने आगे लिखा, 'जिस दिन की शुरुआत सावधानी, प्लानिंग और प्रार्थनाओं के साथ हुई थी, वो एक दुखद घटना में बदल गई। मोहन राज अन्ना स्टंट टीम के सम्मानित सदस्य थे और उनकी कुशलता पर पूरी टीम को भरोसा था। हमने स्टंट डायरेक्टर दिलीप सुब्बारायन की निगरानी में सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया, फिर भी इतनी तैयारी के बावजूद उन्हें खो देना हमारे लिए गहरा आघात है। वो एक शानदार स्टंट कलाकार, जिम्मेदार पति-पिता और नेक इंसान थे। मोहन राज अन्ना को उनकी कला, समर्पण और इंसानियत के लिए हमेशा याद किया जाएगा। ये क्षति अपूरणीय है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed