फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Oscar Nominated Alexander Rodnyansky sentenced 8.5 Years in Prison by Russian Court Ukraine War as per report

Alexander Rodnyansky: ऑस्कर निर्माता अलेक्जेंडर रोडनियांस्की को रूसी अदालत ने सुनाई सजा? हुई साढ़े आठ साल जेल

Tue, 22 Oct 2024 09:18 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 22 Oct 2024 09:18 AM IST
सार

ऑस्कर नामांकित निर्माता अलेक्जेंडर रोडनियांस्की को यूक्रेन में रूस के युद्ध के बारे में फर्जी खबर फैलाने के आरोप में रूसी अदालत ने साढ़े आठ साल जेल की सजा सुनाई है।
 

विज्ञापन
Oscar Nominated Alexander Rodnyansky sentenced 8.5 Years in Prison by Russian Court Ukraine War as per report
अलेक्जेंडर रोडनियांस्की - फोटो : इंस्टाग्राम@alexander.rodnyansky

विस्तार

कीव में पैदा हुए अलेक्जेंडर रोडनियांस्की ने कीवनाउचफिल्म स्टूडियो से अपना करियर शुरू किया था। एक निर्देशक के तौर पर अलेक्जेंडर ने अपनी डॉक्यूमेंट्री के लिए कई पुरस्कार जीते। 1990 से 1993 तक उन्होंने जर्मन टेलीविजन चैनल में एक निर्माता और फिल्म निर्देशक के तौर पर काम किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अलेक्जेंडर को रूस के युद्ध के बारे में फर्जी खबर फैलाने के लिए आरोपी पाया है और उन्हें  रूसी अदालत ने साढ़े आठ साल जेल की सजा सुनाई दी है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
यह मुकदमा अलेक्जेंडर रोडनियांस्की के सोशल मीडिया पोस्ट से संबंधित था, सबसे पहले मार्च 2022 में उन्होंने मारियुपोल में एक प्रसूति अस्पताल पर रूसी मिसाइल हमले की आलोचना की थी। इसके बाद उन्हेंने 10 अक्टूबर 2022 को कीव, नीपर और जापोरोजे में नागरिक ठिकानों पर रूसी सेना द्वारा हमलों के बारे में बात की थी।
विज्ञापन


सजा मिलने पर अलेक्जेंडर की प्रतिक्रिया
अलेक्जेंडर, जो कीव में पैदा हुए थे, लेकिन उन्होंने अपना अधिकांश करियर रूस में काम करते हुए बिताया है। अलेक्जेंडर 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के तुरंत बाद देश छोड़कर भाग गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अलेक्जेंडर ने कहा कि उन्हें आठ से 10 साल की जेल की सजा की उम्मीद थी, लेकिन "डरने के लिए बहुत देर हो चुकी।" उन्होंने यह भी कहा कि उनके दल के बाकी लेखकों, पत्रकारों और फिल्म निर्माताओं को पहले भी इसी प्रकार की सजाए मिल चुकी हैं और ये रूसी अधिकारियों द्वारा लोगों को डराकर उन्हें अधीन बनाने का एक मात्र साधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन में युद्ध से पहले, अलेक्जेंडर रोडनियांस्की की उपस्थिति ने ऑस्कर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में नियमित रूप से रूस का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने एंड्री जिवागिन्त्सेव की लेविथान  (2014) और  लवलेस  (2017) के लिए दो नामांकन मिले।  हॉलीवुड फिल्म निर्माता अलेक्जेंडर की वर्तमान सूची में लास्जलो नेमेस की लंबे समय से प्रतीक्षित नई फिल्म ऑर्फन शामिल है, जिसका पोस्ट-प्रोडक्शन का काम जारी है। अपने करियर के दौरान अलेक्जेंडर ने 30 से अधिक फिल्मों और 20 से अधिक टेलीविजन श्रृंखलाओं का निर्माण किया है। निर्माता के रूप में अलेक्जेंडर ने द 9थ कंपनी, द हीट, पिटर एफएम, इनहैबिटेड आइलैंड जैसी बॉक्स-ऑफिस हिट फिल्मों का निर्माण किया है। 2009 में अलेक्जेंडर ने एआर फिल्म्स की स्थापना की, जिसके जरिए उन्होंने फिल्म निर्माण कंपनी नॉन-स्टॉप प्रोडक्शन को संभालते हैं।
Alia Bhatt Jigra BTS Video: अल्फा की शूटिंग के बाद वापस मुंबई लौटीं आलिया भट्ट, साझा किया जिगरा का BTS वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed