फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   orry facing criticism online for its insensitive language towards transgender community in a funny video

ओरी पर भारी पड़ा मजाकिया पोस्ट; सोशल मीडिया पर लिखा कुछ ऐसा कि लोगों ने लगाई जमकर क्लास, कहा- 'असंवेदनशील'

Sat, 08 Nov 2025 05:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 08 Nov 2025 05:44 PM IST
सार

Orry Facing Criticism: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि, यानी ओरी अपनी एक पोस्ट के लिए आलोचना झेल रहे हैं। उन पर अपनी हालिया पोस्ट में कथित तौर पर ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए असंवेदनशील भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
orry facing criticism online for its insensitive language towards transgender community in a funny video
ओरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन्फ्लुएंसर ओरी बेशक कोई स्टार नहीं है, लेकिन वे स्टारकिड्स के करीबी दोस्त हैं और बी-टाउन की हर पार्टी और इवेंट में नजर आते हैं। वे अपने वन-लाइनर्स के लिए मशहूर हैं। कई स्टार्स यह कह चुके हैं कि अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए वे कैप्शन लिखते वक्त ओरी की मदद लेते हैं। मगर, फिलहाल तो ओरी अपने एक वन लाइनर को लेकर मुसीबत में घिर गए हैं। उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

कॉमेडी इवेंट से शेयर किया पोस्ट
ओरी बीते दिनों एक इवेंट में शामिल हुए। यहां दो एक्टर्स, ट्रांसजेंडर महिलाओं के रूप में नजर आए और आपस में दोनों के बीच लड़ाई हो गई। दरअसल, यह कॉमेडी शो था और ट्रांसजेंडर के रूप में नजर आए दोनों एक्टर मजाकिया अंदाज में लड़ते दिखे। इसकी एक क्लिप ओरी ने बीते दिनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। मगर, इसके साथ जो कैप्शन लिखा, उस पर उनकी जमकर क्लास लगी है।



नेटिजन ने लिखा, 'माफी मांगे ओरी'

ओरी ने कैप्शन लिखा है, 'आप एक कॉमेडी शो में गए थे और आपके पीछे दो 'छक्कों' में झगड़ा हो गया'। आगे लिखा है, 'लेकिन वह थप्पड़ कैसे मार सकती है'? ओरी के इस कैप्शन पर उन्हें खरी-खोटी सुनाई जा रही है। कुछ नेटिजन्स लिख रहे हैं, 'यह बिल्कुल भी मजाकिया नहीं है'। एक यूजर ने लिखा, 'यह असंवेदनशील भाषा है और ट्रांसजेंडर कम्युनिटी का अपमान है'। कुछ लोग लिख रहे हैं, 'ओरी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए'।





विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं ओरी?
बता दें कि ओरी, मुंबई के एक चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर दस लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। न्यूयॉर्क के पार्सन्स स्कूल ऑफ डिजाइन से स्नातक ओरी बॉलीवुड सेलेब्स से अच्छी दोस्ती रखते हैं। इसके अलावा वे अपने ग्लैमरस लाइफस्टाइल के लिए भी मशहूर हैं। आर्यन खान की डेब्यू सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में भी उनकी झलक नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed