फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   nysa devgan durga puja look kajol rani mukerji emotional moment

Kajol: दुर्गा पूजा पंडाल में बच्चों संग काजोल ने दिए पोज, पीले सूट में भाई संग मस्ती करती दिखीं न्यासा देवगन

Sun, 28 Sep 2025 04:31 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 28 Sep 2025 04:31 PM IST
सार

Kajol Celebrates Durga Puja With Nysa-Yug: बीते दिन दुर्गा पूजा पंडाल में काजोल और रानी मुखर्जी साथ देखे गए थे। अब काजोल के उनके बच्चों के साथ भी पंडाल से कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
nysa devgan durga puja look kajol rani mukerji emotional moment
न्यासा-काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus

विस्तार

मुंबई इस वक्त नवरात्रि और दुर्गा पूजा के रंग में सराबोर है। हर साल की तरह इस बार भी मुखर्जी परिवार ने भव्य आयोजन किया जिसमें कई सितारों की मौजूदगी ने त्योहार की रौनक बढ़ा दी। इस बीच काजोल अपने बच्चों के साथ पंडाल पहुंचीं और सबसे ज्यादा चर्चा उनकी बेटी न्यासा देवगन के लुक ने बटोरी।
विज्ञापन


न्यासा का ट्रेडिशनल अंदाज
अजय देवगन और काजोल की लाडली न्यासा अक्सर वेस्टर्न और ग्लैमरस लुक में दिखती हैं। मगर इस बार उन्होंने सबको चौंकाते हुए पीले रंग का खूबसूरत एंब्रायडरी सूट पहना। खुले बाल, हल्के गहनों और सिंपल मेकअप में न्यासा का यह पारंपरिक अवतार लोगों को खूब पसंद आया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)




भाई युग संग क्यूट बॉन्डिंग
पंडाल में न्यासा के साथ उनके छोटे भाई युग भी नजर आए। कैमरे के सामने दोनों की बातचीत और मुस्कुराहट ने भाई-बहन की प्यारी बॉन्डिंग को दिखाया। इसके अलावा न्यासा और युग ने मां काजोल संग भी खूब पोज दिए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Voompla (@voompla)




काजोल का सादगी भरा लुक
काजोल खुद भी इस मौके पर कमाल की लगीं। उन्होंने क्रीम कलर की सिल्क साड़ी और लाल ब्लाउज पहना था। मां दुर्गा की आराधना करते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

रानी मुखर्जी और काजोल का इमोशनल पल
बीते दिन पूजा के दौरान जब रानी मुखर्जी और काजोल एक ही समय पर मौजूद थीं तो दोनों भावुक हो गईं। उन्होंने गले मिलकर अपने दिवंगत चाचा देब मुखर्जी को याद किया। इस साल मार्च में देब मुखर्जी का निधन हुआ था। उनके बिना आयोजित यह पूजा मुखर्जी परिवार के लिए भावनात्मक रही।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)




पूरा परिवार एक साथ
इस आयोजन में तनीषा मुखर्जी और फिल्ममेकर अयान मुखर्जी भी शामिल हुए। तनीषा हल्के लेमन कलर की साड़ी में बेहद सुंदर दिखीं। अयान सफेद कुर्ता-पायजामा में पारंपरिक अंदाज में नजर आए। पूरे परिवार की झलक ने इस त्योहार की चमक बढ़ा दी।

वर्कफ्रंट पर काजोल
काजोल हाल ही में 'द ट्रायल' के दूसरे सीजन में नजर आई हैं। इसके अलावा वह इब्राहिम अली खान और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ सरजमीन फिल्म में भी दिखाई दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed